फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Ashok Gehlot targets BJP on picture with Adani

Rajasthan: अदाणी को लेकर सीएम गहलोत का पलटवार, कहा-बीजेपी ने कंप्यूटर का विरोध बैलगाड़ी से चलकर किया था

Sat, 08 Oct 2022 10:08 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 08 Oct 2022 10:08 AM IST
सार

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान में आने वाले निवेश और नौकरियों का विरोध करने के चक्कर में भाजपा राजस्थान का विरोध कर रही है। वहीं एक मीडिया का तबका है, जो निगेटिव पब्लिसिटी करने में लगा हुआ है।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot targets BJP on picture with Adani
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गौतम अडाणी संग तस्वीरों पर भाजपा ने सवाल उठाया। अब सीएम गहलोत ने भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आने वाले निवेश और नौकरियों का विरोध कर भाजपा राजस्थान का अहित करने का काम कर रही है। इन्होंने राजीव गांधी के समय कंप्यूटर का विरोध बैलगाड़ी से चलकर किया था।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा कांग्रेस सरकार के अंधविरोध में युवाओं के भविष्य का विरोध कर रही है। राजस्थान में करीब 11 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं। यह दिखाता है कि राजस्थान की ट्रेडिशनल छवि बदलकर अब इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली डेस्टिनेशन की छवि बनी है। 

विज्ञापन


मीडिया का एक तबका निगेटिव पब्लिसिटी में लगा
सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य में अभी तक का सबसे बड़ा निवेश आ रहा है लेकिन मुझे बड़ा अफसोस है कि भाजपा और मीडिया का एक तबका इस इवेंट की निगेटिव पब्लिसिटी में लगा हुआ है। मैं इन्वेस्ट राजस्थान को लेकर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह चुका हूं कि कांग्रेस पार्टी कभी उद्योगों के खिलाफ नहीं रही। देश में उदारीकरण कर उद्योगों के लिए सकारात्मक माहौल बनाने का काम कांग्रेस ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस के नीति के कारण देश में मंदी नहीं आई थी
गहलोत ने कहा कि मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के समय भी हमने राइट आधारित कानून बनाए और आम आदमी को हक दिया। मनरेगा, आरटीआई, आरटीई और एनएफएसए जैसे कानून बनाए गए। यूपीए सरकार के 10 सालों में 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया। साथ ही, MSME. छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों तक को साथ लेकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। 2006 में MSME एक्ट बनाने के बाद MSME मंत्रालय का गठन भी पहली बार यूपीए सरकार के दौरान किया गया। यही वजह थी कि जब देश में आर्थिक मंदी आई, तब भी भारत में मंदी नहीं आई।


गहलोत का विरोध करते-करते राजस्थान का विरोध करने पर उतरी भाजपा
उन्होंने कहा कि मुझे ये समझ नहीं आया कि भाजपा ने इस कार्यक्रम का विरोध क्यों किया। आप अशोक गहलोत का विरोध करिए, कांग्रेस का विरोध करिए पर राजस्थान के युवाओं के भविष्य के मीकों का विरोध क्यों कर रहे हैं। क्या राजस्थान भाजपा हमारे इतने अंधविरोध में आ गई है कि वो प्रदेश के सुनहरे भविष्य के लिए हो रहे कामों का भी विरोध करेगी? क्या भाजपा अब अशोक गहलोत का विरोध करते करते राजस्थान का ही विरोध करने पर उतारू हो गई है? राजीव जी के समय इन्होंने कम्प्यूटर का विरोध बैलगाड़ी से चलकर किया था। आज पूरा प्रदेश देख रहा है कि जब राजस्थान में आने वाले निवेश और नौकरियों का विरोध कर भाजपा राजस्थान का अहित करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed