फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Ashok Gehlot gave advice to pm Modi rajasthan model should be adopted bypassing gujarat model

Politics: क्या पीएम की तारीफ पचा नहीं पाए CM गहलोत? नसीहत देते हुए बोले- गुजरात छोड़िए, राजस्थान मॉडल अपनाइए

Sat, 05 Nov 2022 11:49 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 05 Nov 2022 11:49 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजस्थान सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का अध्ययन कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने का आग्रह किया है। बता दें कि पीएम मोदी ने तीन दिन पहले ही सीएम अशोक गहलोत की तारीफ की थी। 

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot gave advice to pm Modi rajasthan model should be adopted bypassing gujarat model
सीएम अशोक गहलोत और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा, विकास के गुजरात मॉडल को दरकिनार कर राजस्थान के मॉडल को देश भर में अपनाया जाना चाहिए। सीएम गहलोत ने पीएम मोदी से राजस्थान सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का अध्ययन करने, साथ ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने का भी आग्रह किया। पीएम ने गहलोत को अपने साथ के सीएम कार्यकाल में सबसे अनुभवी और सीनियर सीएम बताया था। इसके बाद गहलोत ने शुक्रवार को पीएम मोदी को यह सलाह दी है।

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, पुरानी पेंशन योजना और अनुप्रति योजना को देश भर में लागू करने के लिए कहा। गहलोत ने कहा, राज्य सरकार ने लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं पर ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। हमने ओपीएस लागू किया है, जबकि इसे अब तक किसी भी बीजेपी शासित राज्य में लागू नहीं किया गया है। बीजेपी ने केवल पेंशन योजना की घोषणा की है, लेकिन इसे लागू नहीं किया है। जबकि राजस्थान में लोगों ने इसका लाभ उठाना शुरू कर दिया है। अनुप्रति योजना के तहत, राज्य सरकार 200 विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजेगी, जो मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाता है।
विज्ञापन


'राजस्थान सरकार को प्रोत्साहित करना चाहिए'
सीएम गहलोत ने कहा, केंद्र सरकार को राजस्थान सरकार को प्रोत्साहित करना चाहिए। कांग्रेस शासित राजस्थान सरकार का दृष्टिकोण सकारात्मक है, क्योंकि वह दूसरों के अच्छे कामों को अपनाती है। जबकि बीजेपी अहंकारी है, क्योंकि वह ऐसा नहीं करती है। गुजरात चुनावों पर बोलते हुए गहलोत ने कहा, कांग्रेस पड़ोसी राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में जीतेगी। क्योंकि बीजेपी सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही है। इसी वजह से प्रधानमंत्री को लगातार गुजरात के दौरे करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि गुजरात में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। गहलोत ने राजस्थान में सत्ता विरोधी किसी भी तरह की लहर से साफ तौर पर इनकार करते हुए कहा, पार्टी के भीतर एक विवाद है। जो देश में हर पार्टी में होता है। उन्होंने कहा, अगर हमने राज्य में कुछ अच्छा किया है तो जनता को फिर से कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहिए, ताकि हम विकास करने के लिए बेहतर वित्तीय प्रबंधन के साथ प्रदर्शन कर सकें।


आम आदमी पार्टी पर गहलोत ने कहा, उन्हें उनकी चिंता नहीं है, क्योंकि वे झूठे हैं। अपनी योजनाओं के प्रचार के लिए मीडिया में विज्ञापन देने के लिए बहुत पैसा खर्च कर रहे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को देश को मूर्ख नहीं बनाना चाहिए। पहले दिल्ली और पंजाब की अपनी सरकारों को देखना चाहिए। उन्होंने कहा, पंजाब में आप सरकार की हालत सत्ता में आने के छह महीने बाद ही खराब हो गई है। गहलोत ने कहा, कांग्रेस साल 2023 में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव अपने पिछले प्रदर्शन के आधार पर लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed