फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan School, Colleges Reopen From Jan 18: CM Ashok Gehlot announces school reopen in Rajasthan from January 18

Rajasthan School Reopen: 18 जनवरी से राजस्थान में खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, सीएम अशोक गहलोत ने की घोषणा

Wed, 06 Jan 2021 02:41 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 06 Jan 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan School, Colleges Reopen From Jan 18: CM Ashok Gehlot announces school reopen in Rajasthan from January 18
स्कूल खुला: सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

राजस्थान में कोरोना के मामलों में लगातार आ रही कमी के बाद राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने अब एक बार फिर से स्कूल-कॉलेज को खोलने का फैसला लिया है। मंगलवार (5 जनवरी) शाम समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 18 जनवरी से 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं, विश्वविद्यालय, महाविद्यालय की अंतिम वर्ष की कक्षाएं, कोचिंग सेंटर और सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों को खोलने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले 11 जनवरी से वैक्सीनेशन की प्रक्रिया के कारण मेडिकल कॉलेज, डेन्टल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल कॉलेज भी 11 जनवरी से खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बेहतरीन प्रबंधन और प्रदेशवासियों के सहयोग से राजस्थान में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। साथ ही, प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.31 फीसदी हो गया है। वहीं, कुछ जिलों में पॉजिटिव मामलों की संख्या शून्य हो चुकी है, जबकि अन्य जिलों में भी स्थिति बेहतर है। इसे देखते हुए स्कूलों में 9 से 12वीं तक की कक्षाओं, विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की अंतिम वर्ष की कक्षाओं, कोचिंग सेंटर तथा सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों को 18 जनवरी से खोलने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, वैक्सीनेशन की प्रक्रिया के कारण मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और पैरामेडिकल कॉलेज 11 जनवरी से खोलने के भी निर्देश दिए हैं। इन सभी शिक्षण संस्थानों में प्रत्येक कक्षा में कुल क्षमता का 50 प्रतिशत उपस्थिति प्रथम दिन, शेष 50 प्रतिशत उपस्थिति दूसरे दिन रहेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा कि शिक्षकों को संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा सभी संस्थानों में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क सहित अन्य हेल्थ प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही, इनका संचालन केंद्र के दिशा-निर्देशों, एसओपी के तहत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 18 जनवरी से 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं, विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की अन्तिम वर्ष की कक्षाओं, कोचिंग सेंटर और सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों को खोलने के निर्देश दिए हैं: राजस्थान सरकार

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2021

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed