फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   children of laborers will also sit in the Aeroplan,

एयरपोर्ट को आकार देने वाले मजदूरों के बच्चों को फ्री हवाई सफर

Wed, 24 May 2017 07:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 24 May 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
children of laborers will also sit in the Aeroplan,
डेमो इमेज
राजस्थान में किशनगढ़ एयरपोर्ट का निर्माण करने वाले मजदूरों के लिए अच्छे दिन आने वाले हैं। किशनगढ़ एयरपोर्ट आॅथरिटी उनके लिए एक ऐसा कदम उठाने जा रहा है, जिसका उन्होंने सोचा भी नहीं होगा।
विज्ञापन


किशनगढ़ एयरपोर्ट आॅथरिटी ने एक अनोखा फैसला किया है और उसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। आॅथरिटी ने तय किया है कि यहां किशनगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण में जिन मजदूरों का योगदान रहा है उनके बच्चों को हवाई सफर कराया जाए। इसके लिए इन मजदूरों और उनके बच्चों की संख्या और उनकी उम्र संबंधी डाटा जुटाया जा रहा है। किशनगढ़ एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट से जुड़े जीएम संजीव जिंदल ने बताया कि एयरपोर्ट को साकार करने में मजदूरों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। इसको ध्यान में रखते हुए जुलाई में प्रस्तावित ट्रायल उड़ान में सभी मजदूरों के बच्चों को सैर कराई जाएगी, जिन्होंने अपनी मेहनत से इतने सुंदर एयरपोर्ट को आकार दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन मजदूरों ने गर्मी, सर्दी और बरसात में भी लगातार काम करके निर्माण कार्य किया, ऐसे में एरोप्लेन में सैर करने का हक उनके परिवार का भी बनता है। जिंदल का कहना है कि यदि बच्चों की संख्या ज्यादा हुई तो भी ट्रायल में फ्लाइट की संख्या को बढ़ा दिया जाएगा। साथ ही, ऐरोप्लेन में सैर करने वाले बच्चों को अधिकारियों की ओर से गिफ्ट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed