{"_id":"592ce7ac4f1c1bb349bdb839","slug":"chemist-on-strike-patient-feeling-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 करोड़ से अधिक का कारोबार होगा प्रभावित, मरीजों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 करोड़ से अधिक का कारोबार होगा प्रभावित, मरीजों को परेशानी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 30 May 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आॅल इंडिया आॅर्गेनाईजेशन आॅफ कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट के आह्वान पर देशभर के कैमिस्ट मंगलवार को एक दिन की हड़ताल पर है। विभिन्न मांगों को लेकर की गई हड़ताल के कारण राजस्थान में 300 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित होगा। जयपुर कैमिस्ट ऐसोसिएशन के अनुसार अकेले जयपुर में 80 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर मरीजों को मंगलवार सुबह से परेशारी मसूसस होना प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कैमिस्ट ई—पोर्टल से दवा बेचने के विरोध, आॅनलाइन दवा बेचने के विरोध सहित विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर है। जानकारी के अनुसार राजस्थान में 50 हजार से अधिक मेडिकल स्टोर है। जबकि जयपुर में मेडिकल स्टोर की संख्या 5000 से अधिक है। कैमिस्ट ऐसोसिएशन के अनुसार अपनी मांगों को लेकर कई बार केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कैमिस्ट ऐसोसिएशन के अनुसार ड्रग एण्ड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के अनुसार आॅनलाइन बिक्री से कानून का उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन