{"_id":"5926c2e14f1c1bc643536a8f","slug":"bsf-on-alert-on-indo-pak-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने भी बढ़ाई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने भी बढ़ाई चौकसी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 25 May 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना की ओर से सीमा पार स्थित पाकिस्तान के बंकरों को नष्ट करने के बाद बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने भी असामान्य गतिविधियों के चलते चौकसी बढ़ा दी है। इसका कारण पाकिस्तान के लडाकू विमानों को आसमान में देखा जाना भी बताया जा रहा है।
दरअसल, नौशेरा सेक्टर के पास मौजूद पाकिस्तानी बंकरों को नष्ट करने के बाद पाक सेना के लड़ाकू विमानों को सियाचिन ग्लेशियर के पास उड़ान भरते देखा गया था। यहां तक कि पाक ने सियाचिन के पास एयरफोर्स के फॉरवर्ड बेस को भी सक्रिय कर दिया है। पाक वायुसेना के अध्यक्ष सोहेल अमन ने भी लडाकू विमान में उड़ान भरी थी। जिसके बाद उन्होंने भारत को धमकी भरे अंदाज में चेताया भी था कि पाक भारत की किसी भी हरकत का करारा जवाब देगा, जिसे भारत की नस्लें याद रखेंगी। इसके बाद से ही राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में भी सीमा सुरक्षा बलों के जवानों ने बृहस्पतिवार को चौकसी बढ़ा दी है। गंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर में पाक से लगती सीमाओं पर जवानों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग भी की जा रही है।
गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना के प्रमुख बीएस धनोआ ने बीते दिनों वायुसेना के अफसरों को पत्र लिखकर तैयार रहने को कहा था।