फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   brahmins came in support of rajput-s against release of film padmavati

'पद्मावती' को लेकर खून से हस्ताक्षर, राजपूतों के साथ ब्राह्मण भी उतरे विरोध में

Thu, 16 Nov 2017 03:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 16 Nov 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
brahmins came in support of rajput-s against release of film padmavati
अपना खून देते सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं.सुरेश मिश्रा - फोटो : Amar Ujala
राजपूत समाज द्वारा लगातार फिल्म 'पद्मावती' को लेकर किए जा रहे तीखे विरोध प्रदर्शन के साथ अब ब्राह्मण समाज भी मैदान पर उतर आया है।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: 'पद्मावती' की रिलीज डेट पर करणी सेना का भारत बंद का आह्वान

विज्ञापन

राजधानी जयपुर में आज ब्राह्मणों ने फिल्म के विरोध में खून से हस्ताक्षर किए। सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं.सुरेश मिश्रा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के लोग शहर के राजमंदिर सिनेमा हॉल के सामने इक्ट्ठा हुए और पद्मावती फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और फिल्म के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'पद्मावती' रिलीज हुई तो काट ली जाएगी दीपिका की नाक - करणी सेना
ये भी पढ़ें: पद्मावती: जो रोज बदलते हैं शौहर वो क्या जानें जौहर - कालवी

सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं.सुरेश मिश्रा ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब ब्राह्मण समाज किसी फिल्म के विरोध में आगे आया है और खिलाफत करने के लिए अपना खून दिया है। उन्होनें कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा मानव सेवा के उद्देश्य से खून दिया है, मगर ऐसा पहली बार है कि किसी अन्य मामले में ब्राह्मण खून बहा रहा है।

ये भी पढ़ें: 'पद्मावती' पर राजपूतों की चेतावनी, 'सिर कटाकर इतिहास रचा था अब सिर गिनाकर रचा जाएगा'

फिल्म बैन नहीं हुई तो....

brahmins came in support of rajput-s against release of film padmavati
जयपुर के राजमंदिर सिनेमा हॉल के बाहर प्रदर्शन करते ब्राह्मण समाज के लोग - फोटो : Amar Ujala
समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने इस मौके पर कहा कि 21 नवंबर को समाज के लोग ये खूनी हस्ताक्षर सेंसर बोर्ड को सौंपने जाएंगे। यदि फिर भी सेंसर बोर्ड फिल्म के प्रदर्शन पर रोक नहीं लगाता है तो पूरे राजस्थान का ब्राह्मण समाज राजपूतों का साथ देने के लिए उनके कंधे से कंधा मिलाएगा और विरोध प्रदर्शन में शामिल होगा।

ये भी पढ़ें: शादी के कार्ड पर भी फिल्म 'पद्मावती' का विरोध, हैरत में रिश्तेदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed