{"_id":"592957e74f1c1bd44a5360f9","slug":"bjp-leader-died-as-electric-wire-breaks-down-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम की लापरवाही से भाजपा नेता की मौत, आधा दर्जन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम की लापरवाही से भाजपा नेता की मौत, आधा दर्जन झुलसे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 27 May 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर के भिनाय उपखंड में बिजली विभाग की लापरवाही से एक भाजपा नेता की मौत हो गई वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। जानकारी के अनुसार भिनाय उपखंड के इन्द्रपुरा गांव में बीती रात आई आंधी से तार टूट गए।
तार टूटने से गांव के कई मकानों में करंट दौड़ने लगा जिसकी चपेट में स्थानीय भाजपा नेता प्रधान कीर भी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गांव के ही आधा दर्जन से अधिक लोग करंट से झुलस गए। भिनाय थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापति ने बताया कि प्रथमदृष्टया बिजली विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। करंट से झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज दिया जा रहा है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी गई है।