{"_id":"594e53514f1c1bd2678b4658","slug":"bjp-core-committee-meeting-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: भाजपा के 47 हजार कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी ये जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: भाजपा के 47 हजार कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी ये जिम्मेदारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 24 Jun 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में भाजपा अपने 47 हजार कार्यकर्ताओं में अहम जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। इसके लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय विस्तारक योजना बनाई है। ये योजना रविवार से शुरु होगी।
भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश की मौजूदगी में शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में इस योजना को लेकर विचार—विमर्श किया। बैठक में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, प्रदेश सह-प्रभारी गोपाल शेट्टी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, गृह मंत्री गुलाब चन्द कटारिया, केन्द्रीय मंत्री सी.आर. चैधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ शामिल हुए।
कोर कमेटी ने इस अवसर पर ‘पण्डित दीनदयाल उपाध्याय बूथ विस्तारक योजना’ में विस्तारक कार्यकर्ता को दी जाने वाली कोर कमेटी किट का लोकार्पण किया। प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि रविवार से ‘पण्डित दीनदयाल उपाध्याय बूथ विस्तारक योजना’ शुरु की जाएगी। इस योजना में 47 हजार से अधिक कार्यकर्ता पहले चरण में 15 दिन के प्रवास पर रहेंगे। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को विस्तारक का कार्य करना होगा। ये विस्तारक बूथ स्तर तक जाकर घर-घर में केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। इस योजना से संगठन मजबूत होगा।