{"_id":"638e1c3482538a1fce67b406","slug":"bharat-jodo-yatra-rahul-gandhi-furious-at-mla-rafiq-khan-security-officer-sidelines-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: विधायक रफीक खान पर भड़के राहुल गांधी, सिक्योरिटी ऑफिसर ने किया किनारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: विधायक रफीक खान पर भड़के राहुल गांधी, सिक्योरिटी ऑफिसर ने किया किनारे
Mon, 05 Dec 2022 09:59 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 05 Dec 2022 09:59 PM IST
सार
भारत जोड़ो यात्रा के सुबह के सेशन में जयपुर के आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान को राहुल गांधी ने फटकार दिया। राहुल गांधी यात्रा में चलते हुए किसी से चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान विधायक रफीक खान ने कई बार टोकाटाकी की तो वे नाराज हो गए।
विज्ञापन
रफीक खान पर भड़के राहुल गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में एंट्री के बाद सोमवार को पहला दिन रहा। जहां सुबह 6 बजे यात्रा का दौर फिर से शुरू हुआ। राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं ने झालरापाटन के काली तलाई से सफर शुरू किया, जहां पहला चरण पूरा होने के बाद दूसरा चरण दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ। वहीं, राहुल यात्रा के पहले दिन 34 किलोमीटर का सफर तय किए। इसी दौरान पहले दिन चलते हुए यात्रा में एक अजीब वाकया देखने को मिला, जिसकी सियासी गलियारों में हर तरफ चर्चा है।
विज्ञापन
दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा में सुबह के सेशन में जयपुर के आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान को राहुल गांधी की फटकार का सामना करना पड़ा। राहुल के विधायक को फटकारने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक, राहुल गांधी यात्रा में चलते हुए किसी से चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान विधायक रफीक खान ने कई बार उन्हें टोकाटाकी की, जिसके बाद राहुल नाराज हो गए और उन्होंने विधायक को फटकार लगा दी।
विज्ञापन
राहुल की फटकार के बाद विधायक रफीक खान झेंप गए और राहुल गांधी से कुछ दूरी पर चलने लगे। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने रफीक खान को पीछे किया। बता दें कि राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेता कदमताल कर रहे थे। यात्रा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के क्षेत्र झालावाड़ से गुजर रही थी।
विज्ञापन
महात्मा गांधी से राहुल की तुलना...
वहीं सोमवार को यात्रा का पहला चरण पूरा होने के बाद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि जिस झालावाड़ जिले में कांग्रेस पिछले चुनावों में कुछ कमाल नहीं कर पाई लेकिन यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह है। डोटासरा ने राहुल की तुलना गांधी से करते हुए कहा कि एक महात्मा गांधी थे, जिन्होंने अंग्रेजों की गुलामी से देश को मुक्त कराया और अब एक और गांधी आए हैं राहुल गांधी, जो सबको साथ लेकर देश बचाने के लिए निकले हैं।
वहीं सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यात्रा में नौजवानों का गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं कई एनआरआई भी यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे। सीएम ने कहा कि यह यात्रा एक संदेश है, जहां राहुल गांधी, महात्मा गांधी के रास्ते पर चल रहे हैं। गहलोत ने बताया कि जहां से यात्रा नहीं गुजर रही उन गांवों में भी यात्रा की चर्चा हो रही है। सीएम ने कहा कि राहुल के साथ लोगों का कारवां देखकर बीजेपी विचलित हो गई है।