{"_id":"63f9c53fb458263c50031a5b","slug":"benefits-of-government-schemes-will-be-available-in-private-hospitals-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Right to health bill: प्रदेशवासियों के लिए राहत, निजी अस्पतालों में दस मार्च तक मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Right to health bill: प्रदेशवासियों के लिए राहत, निजी अस्पतालों में दस मार्च तक मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
Sat, 25 Feb 2023 01:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 25 Feb 2023 01:52 PM IST
सार
प्रदेश में सभी निजी अस्पतालों में बंद सरकारी योजनाओं को फिलहाल शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से वार्ता के बाद कमेटी की ओर से बीती रात ये आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन
राइट टू हेल्थ बिल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी योजनाओं और राइट टू हेल्थ बिल को लेकर चल रही खींचतान के बीच राजस्थान प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर आई है। प्रदेश में सभी निजी अस्पतालों में बंद सरकारी योजनाओं को शुरू कर दिया गया है। इससे इलाज के लिए भटक रहे मरीजों को राहत मिलेगी। कमेटी की ओर से बीती रात ये आदेश जारी किए गए। इससे पहले शुक्रवार को दिन में ही स्टेट ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने इस पर चर्चा के लिए बैठक की थी।
विज्ञापन
बता दें कि स्टेट ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन डॉ. सुनील चुघ ने कहा कि हमारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से वार्ता हुई है। हमने बिल को लेकर बैठक में चर्चा की। इस बैठक में कमेटी के सभी सदस्यों ने सरकारी योजनाओं को वापस शुरू करने को लेकर सहमति जाहिर की। कमेटी की ओर से देर रात इसके लिए आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन
जारी रहेगा बिल का विरोध
प्रदेश में सभी निजी अस्पतालों में सरकारी योजनाओं को शुरू कर दिया गया है। बैठक के बाद अब फिलहाल निजी अस्पतालों में दस मार्च तक सरकारी योजनाओं के विरोध को स्थगित करने पर सहमति बनी है। डॉ. चुघ ने कहा कि हम जानते हैं कि हमारे विरोध से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हम नहीं चाहते कि हमारी वजह से मरीज परेशान हों। लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल दस मार्च तक सरकार के रूख का इंतजार करेंगे। उसके बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा। राइट टू हेल्थ बिल का विरोध अब भी जारी रहेगा।
विज्ञापन