फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Arun Singh said Gehlot departure fixed this time Government will be formed under PM Modi leadership

Rajasthan: 'इस बार गहलोत की विदाई तय, PM मोदी के नेतृत्व में बनेगी सरकार, जनाक्रोश यात्रा हिट'

Mon, 09 Jan 2023 07:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 09 Jan 2023 07:47 PM IST
सार

जयपुर में बीजेपी मुख्यालय पर राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, राजस्थान के लोगों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। साल 2023 में कांग्रेस सरकार की विदाई होगी और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीन चौथाई बहुमत की बीजेपी राजस्थान सरकार बनेगी।

विज्ञापन
Arun Singh said Gehlot departure fixed this time Government will be formed under PM Modi leadership
प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में बीजेपी की ऐतिहासिक जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से खुलकर सामने आया है कि यह जन आक्रोश यात्रा प्रदेश की राजनीति में ऐतिहासिक जीत का 2023 में अध्याय लिखेगी, जो युगों तक याद रखा जाएगा। प्रदेश में बीजेपी जन आक्रोश यात्रा एक लाख 15 हजार किलोमीटर चली है। जो देश और प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है। आमजन को 92 लाख पत्रक भी बांटे गए। साथ ही 200 विधानसभाओं में 200 रथों के माध्यम से यात्रा निकलना भी ऐतिहासिक रहा है।

विज्ञापन


जन आक्रोश यात्रा राजस्थान की सभी पंचायतों और गांव-गांव तक पहुंची है। 62 हजार से ज़्यादा नुक्कड सभाएं और चौपालें हुई हैं। राजस्थान के एक करोड़ 20 लाख से ज़्यादा लोगों से इस दौरान सम्पर्क हुआ है, जिसका संदेश प्रदेश के आठ करोड़ लोगों तक पहुंचा है।
विज्ञापन


गहलोत सरकार के काले कारनामों का चिट्ठा यात्रा में खुला...
अरुण सिंह ने कहा, विकास विरोधी कांग्रेस सरकार में गहलोत सरकार के काले कारनामों का काला चिट्ठा यात्रा के माध्यम से खुलकर सामने आया है। राजस्थान में महिला उत्पीडन, युवाओं के साथ वादाखिलाफी, किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं करना, जिसके चलते आज राजस्थान का किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। सबकी ज़मीनी हकीकत सामने आई है। जनता 2023 में राजस्थान से कांग्रेस सरकार को विदा करेगी, जिसकी स्थिति मोटरसाइकिल की सवारी लायक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री और सभी विधायक हिल चुके...
अरुण सिंह ने कहा कि राजस्थान का किसान कह रहा है कि जहां राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में पहुंची, वहां-वहां बिजली आई। लेकिन जैसे ही राहुल गांधी चले गए, उन क्षेत्रों से फिर वापस बिजली भी गुल हो गई है। किसान कांग्रेस शासन से इतना परेशान हो चुका है कि आने वाले 20 साल तक भी राजस्थान में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने देगा। राजस्थान की युवा विरोधी कांग्रेस सरकार में युवाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए लगातार 16 बार पेपर लीक हुए। यह निश्चित रूप से कांग्रेस सरकार में बैठे लोगों की मिलीभगत है। अशोक गहलोत बड़े मगरमच्छों को लगातार बचाने में जुटी है। लेकिन राजस्थान का युवा अब संकल्प ले चुका है कि साल 2023 के विधासभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में तीन चौथाई बहुमत की बीजेपी सरकार राजस्थान में बनेगी।


भ्रष्टाचार चरम पर है...
अरुण सिंह बोले, राजस्थान में कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और जनविरोधी कांग्रेस सरकार ने हर विभाग में भ्रष्टाचार फैला रखा है। जनता के काम रिश्वत होते हैं। कई मंत्री, विधायक भी इस बात से परेशान होकर भ्रष्टाचार के मामले मुख्यमंत्री के सामने उठा चुके हैं। कांग्रेस सरकार में सबसे ज्यादा परेशान युवा और किसान हैं, 2023 में सभी वर्ग कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed