{"_id":"594e54074f1c1bf6628b4569","slug":"angry-father-detonate-his-son-with-hot-stain-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की शैतानी से गुस्साए बाप ने गर्म तवे से दागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की शैतानी से गुस्साए बाप ने गर्म तवे से दागा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 24 Jun 2017 05:57 PM IST
अपने गालों पर जलने के निशान दिखाता 9 वर्षीय मासूम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर जिले में एक पिता को अपने बेटे की शैतानियां इतनी नागवार गुजरी की उसने उसे गर्म तवे से ही दाग दिया।
पहाड़गंज क्षेत्र में रहने वाले दीपक थावानी ने बताया कि वह सुबह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी पड़ोसी भगवानदास के घर से बच्चे के तेज रोने की आवाज आई। इस पर आस-पड़ोस में रहने वाले लोग एकत्रित हो गए। वहां जाकर देखा तो भगवानदास के 9 वर्षीय बेटे हिमांशु का गाल किसी गर्म चीज से दागा हुआ था।
हिमांशु ने बताया कि उसने जरा सी शैतानी की तो उसके पिता नाराज हो गए और रसोई से गर्म तवा लाकर उसके गाल पर लगा दिया। इसके बाद उसके पिता वहां से चले गए। आस-पडोसी सहित हर कोई भगवानदास के इस निर्दयी रूप की कड़े शब्दों में निंदा कर रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और ना ही पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत मिली है।