फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Angry family members kidnap bride and groom in film style after marrying lover in Jaipur

Jaipur: प्रेमी से शादी करने पर खफा हुए घरवाले, फिल्मी स्टाइल में दूल्हा-दुल्हन का अपहरण, हैरान कर देगा वीडियो

Mon, 20 Mar 2023 08:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 20 Mar 2023 08:02 PM IST
सार

जयपुर के हरमाड़ा इलाके में प्रेमी से शादी करने से खफा घरवालों ने दूल्हा और दुल्हन का अपहरण कर लिया। लड़की के मायके वाले फिल्मी स्टाइल में नव दंपति को जबरन उठा ले गए। यह घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे भी कैद हो गई। इस मामले में दूल्हे के पिता ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
Angry family members kidnap bride and groom in film style after marrying lover in Jaipur
घटना का सीसीटीवी वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में दूल्हा और दुल्हन के अपहरण का चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं। यह घटना हरमाड़ा इलाके की है, जहां शादी के सिर्फ एक सप्ताह बाद ही लड़की के मायके वाले फिल्मी स्टाइल में नव दंपति को जबरन उठा ले गए। यह घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे भी कैद हो गई। युवक और युवती ने 10 मार्च को ही लव मैरिज की थी, लेकिन लड़की पक्ष इससे खफा था। इस मामले को लेकर दूल्हे के पिता ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक, जयपुर के जमवारामगढ़ निवासी पृथ्वीराज (22) और डोडाका डूंगर निवासी पूजा योगी (21) ने 10 फरवरी को लव मैरिज की थी। दोनों कई सालों से प्रेम संबंध में थे। इसके बाद दोनों ने भाग कर शादी रचा ली। शादी के बंधन में बंधने के बाद नव दंपति जयपुर के हरमाड़ा इलाके में एक किराए के मकान में रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन 19 फरवरी की दोपहर में लड़की पूजा योगी के परिवार वाले उसके घर पर आए और जबरन मारपीट करने लगे। इसके बाद दोनों पति-पत्नी को चार पहिया गाड़ी में पटककर अपहरण कर वहां से फरार हो गए।


घटना का पता चलने पर लड़के के पिता रामलाल ने हरमाड़ा थाना पुलिस को बेटे और बहू के अपहरण की सूचना दी। फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद से पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश और दंपति की बरामदगी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed