{"_id":"595a029c4f1c1bd26a8b493d","slug":"accident-in-jodhpur-one-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के बाहर खड़े इस शख्स की ऐसे आई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के बाहर खड़े इस शख्स की ऐसे आई मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 03 Jul 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
मृतक और जब्त कार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवक आज सुबह दुकान के बाहर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि थोड़ी देर में उनमें से एक दुनिया से चला जाएगा। आज ऐसा ही हुआ, एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को चपेट में ले लिया, जिसमें एक की मौत हो गई। घटना जोधपुर शहर की है।
जोधपुर शहर के मंडोर रोड पर खेतानाड़ी इलाके में आज एक तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर घायलों को एमजी हास्पिटल लाया गया, जहां इमरान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कार में तोड़फोड़ की। साथ ही पावटा मंडोर मुख्य मार्ग पर खेतानाडी इलाके में जाम लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे यातायात भी पूरी तरह से बाधित हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर मामले को शांत करवाया। फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू की है। लोगों का आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में धुत था।