फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ACB arrested social security assistant taking bribe

Jaipur: रिश्वत लेते सामाजिक सुरक्षा सहायक गिरफ्तार, पेंशन-पीएफ निकालने के बदले मांगे थे आठ हजार रुपये

Mon, 27 Mar 2023 03:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 27 Mar 2023 03:52 PM IST
सार

जयपुर में केंद्र सरकार के कार्यालय क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त का सामाजिक सुरक्षा सहायक छह हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ है। जिसके आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है।

विज्ञापन
ACB arrested social security assistant taking bribe
रिश्वत लेने का आरोपी सामाजिक सुरक्षा सहायक - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर चूरू यूनिट ने सोमवार को जयपुर में ट्रैप कार्रवाई करते हुए कार्यालय क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, जयपुर (केन्द्र सरकार) के सामाजिक सुरक्षा सहायक विकास मीणा को परिवादी शिकायतकर्ता से 6 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि एसीबी की चूरू इकाई को परिवादी की ओर से शिकायत दी गई कि उसके दिवंगत पिता के पेंशन, पीएफ और ईडीएलआई की राशि का पेमेंट जल्द कराने की एवज में सामाजिक सुरक्षा सहायक विकास मीणा आठ हज़ार रुपये की रिश्वत मांगकर परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफिस के बाहर से विकास मीणा गिरफ्तार
शिकायत मिलने पर एसीबी, बीकानेर के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के सुपरविजन में एसीबी चूरू इकाई के उप अधीक्षक पुलिस शब्बीर खान ने शिकायत का वेरिफिकेशन किया। फिर सोमवार को टीम ने जयपुर में आरोपी के कार्यालय के बाहर ट्रैप कार्रवाई करते हुए विकास मीणा को परिवादी से 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के महानिरीक्षक सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed