फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A ias from rajasthan cadre can be send jail again in new case

फिर से जेल जाने की तैयारी में यह आईएएस! कुछ दिन पूर्व ही सरकार ने किया है बहाल

Wed, 22 Nov 2017 09:34 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 22 Nov 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
A ias from rajasthan cadre can be send jail again in new case
आईएएस नीरज के पवन

भ्रष्टचार के आरोपों से घिरे नौकरशाहों को बचाने वाले कानून को लेकर राजस्थान सरकार अपनों के साथ विरोधियों के भी निशाने पर रही है। अपने इस काले कानून को बचाने के लिए सरकार अधिकारियों के खिलाफ झूठे मुकदमों का गैर जरूरी तर्क भी दे रही है।

विज्ञापन



लेकिन उसके ही अधिकारी सरकार की फजीहत करवा रहे है। दरअसल इसी माह सरकार ने राजस्थान कैडर के आईएएस नीरज के पवन को निलंबन के बाद बहाल किया है। पवन पर भ्रष्टाचार के आरोप है और वे आठ माह जेल में भी रहे है।
विज्ञापन



लेकिन नीरज के पवन पुन: जेल की हवा खा सकते है। दरअसल पवन पर आरोप है जब वे चिकित्सा विभाग में मिशन निदेशक थे तब उन्होंने गलत तरीके से अपने दो रिश्तेदारों को विभाग में नौकरी पर लगवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या ऐसे अधिकारियों को बचाने के लिए है कानून

A ias from rajasthan cadre can be send jail again in new case
वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला

नए मामले में फंसते नजर आ रहे पवन के खिलाफ एसीबी के अधिकारियों ने सरकार से अभियोजन की स्वीकृति मांगी है। जबकि जिस मामले में पवन फिलहाल जमानत पर है वह एक करोड़ से अधिक रिश्वत लेने का मामला है।

नीरज के पवन को इसी माह सात नवंबर को राजस्थान सरकार ने बहाल किया है। इससे पूर्व सरकार एक और भ्रष्टचार के आरोप में घिरे आईएएस अशोक सिंघवी को भी बहाल कर चुकी है। अब सरकार पर आरोप लग रहे है कि क्या ऐसे ही भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने के लिए सरकार काला कानून  'दंड विधियां (राजस्थान संशोधन) लायी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed