Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan zila pramukh election five districts one vote victory women leaders

गांवों की सरकार : पांच रोमांचक मुकाबले, जहां महज एक वोट से हुई जीत

Thu, 26 Nov 2026 09:49 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 26 Nov 2026 09:49 AM IST
सार

राजस्थान के 37 जिलों में हुए जिला प्रमुख चुनावों में पांच जगह प्रत्याशियों ने महज एक वोट से जीत हासिल की। ब्यावर, धौलपुर, बांसवाड़ा, बालोतरा और झालावाड़ में कांटे के मुकाबले हुए। वहीं, 26 जिलों में महिलाएं जिला प्रमुख चुनी गईं।

विज्ञापन
rajasthan zila pramukh election five districts one vote victory women leaders
राजस्थान पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में गांवों की सरकार चुनने के लिए हुए जिला प्रमुख के चुनावों में इस बार कई दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले। प्रदेश के पांच जिलों में प्रत्याशियों ने महज एक वोट के अंतर से जीत हासिल की। कहीं क्रॉस वोटिंग ने बहुमत का गणित बिगाड़ दिया तो कहीं गठबंधन के सहारे विपक्ष ने बाजी मार ली। इन चुनावों का एक और खास पहलू महिला नेतृत्व रहा। प्रदेश के 37 जिलों में से 26 में महिलाएं जिला प्रमुख चुनी गई हैं। यानी करीब 70 फीसदी सीटों पर महिलाओं ने जीत दर्ज की है।

विज्ञापन

ब्यावर और धौलपुर में एक वोट से हुआ बड़ा उलटफेर

नवगठित ब्यावर जिले में जिला प्रमुख के चुनाव में भाजपा का बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस ने बाजी मार ली। जिला परिषद के 27 वार्डों में भाजपा के 14 और कांग्रेस के 13 सदस्य जीतकर आए थे। संख्या बल के आधार पर भाजपा प्रत्याशी निर्मला देवी की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन मतदान के दिन समीकरण बदल गए।

विज्ञापन

भाजपा के एक सदस्य की क्रॉस वोटिंग के चलते निर्मला देवी को 13 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ममता गुर्जर को 14 मत हासिल हुए। इस तरह ममता गुर्जर ब्यावर की पहली जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौलपुर में भी जिला प्रमुख का चुनाव बेहद रोमांचक रहा। भाजपा ने यहां अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। कांग्रेस की अनीशा जाटव का मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी सोमवती स्रोत से हुआ। मतदान में अनीशा जाटव को 15 और निर्दलीय प्रत्याशी को 14 वोट मिले। इस तरह अनीशा जाटव ने महज एक वोट से जीत हासिल कर जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाया। स्पष्ट बहुमत के बावजूद इतने करीबी मुकाबले ने कांग्रेस के भीतर क्रॉस वोटिंग और भीतरघात की चर्चाओं को हवा दे दी।

बांसवाड़ा में भाजपा-बीएपी की नजदीकी ने बदला चुनावी गणित

बांसवाड़ा में जिला प्रमुख के चुनाव में गठबंधन ने पूरा खेल बदल दिया। 43 सदस्यीय जिला परिषद में कांग्रेस के 21, भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के 17 और भाजपा के पांच सदस्य थे। कांग्रेस को जीत के लिए केवल एक अतिरिक्त वोट की जरूरत थी।
हालांकि, भाजपा ने अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा और बीएपी के साथ हाथ मिला लिया। इसके बाद बीएपी प्रत्याशी रीना रावत को 22 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के विकास बामणिया को 21 मत ही हासिल हुए। इस तरह रीना रावत ने एक वोट से जीत दर्ज कर जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल कर ली।

बालोतरा में आरएलपी के समर्थन से भाजपा ने मारी बाजी

बालोतरा में भी जिला प्रमुख का चुनाव आखिरी समय तक रोमांचक बना रहा। 31 सदस्यीय जिला परिषद में भाजपा और कांग्रेस के पास 12-12 सीटें थीं, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सात सदस्य थे। बहुमत के लिए 16 वोटों की जरूरत थी। ऐसे में आरएलपी की भूमिका निर्णायक हो गई।
मतदान में आरएलपी सदस्यों के समर्थन और क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा प्रत्याशी सुशीला देवी को 16 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी फुलाराम को 15 मतों पर रोककर एक वोट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही सुशीला देवी बालोतरा की पहली जिला प्रमुख बनीं।

झालावाड़ में 21 वर्षीय वर्षा झाला ने एक वोट से बचाई भाजपा की कुर्सी

झालावाड़ में जिला प्रमुख के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 33 सदस्यीय जिला परिषद में भाजपा अपने बोर्ड को बचाने की कोशिश में जुटी थी। मतदान के बाद भाजपा की 21 वर्षीय प्रत्याशी वर्षा झाला ने बाजी मार ली।
वर्षा झाला को 17 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता मीणा को 16 मत हासिल हुए। महज एक वोट की बढ़त से भाजपा अपना जिला परिषद बोर्ड बचाने में सफल रही और वर्षा झाला जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं।

37 में से 26 जिलों में महिलाएं बनीं जिला प्रमुख

इस बार पंचायतीराज चुनाव में महिला नेतृत्व का दबदबा देखने को मिला। प्रदेश के 37 जिलों में से 26 में महिलाओं ने जिला प्रमुख का पद हासिल किया। यानी करीब 70 फीसदी सीटों पर महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' के तहत एक साथ हुए चुनावों में कई नए रिकॉर्ड भी बने।
तीन जिलों में जिला प्रमुख निर्विरोध चुने गए। वहीं, पिछली सरकार के कार्यकाल में गठित सात नए जिलों को पहली बार जिला प्रमुख मिले। इनमें से पांच जिलों में महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

21 साल की दो महिलाओं ने संभाली कमान, 30 साल से कम उम्र के सात जिला प्रमुख

इस बार चुनावों में युवाओं की भागीदारी भी खास रही। 21 साल की दो महिलाओं ने पहली बार जिला प्रमुख का पद हासिल किया, जबकि 30 साल से कम उम्र के सात युवा इस जिम्मेदारी तक पहुंचे। चुनावी इतिहास में पहली बार निर्वाचित जिला प्रमुखों की औसत आयु 41 वर्ष या उससे कम रही।
ब्यावर, बूंदी, जैसलमेर और झुंझुनूं की चार नवनिर्वाचित महिला जिला प्रमुखों की उम्र 21 से 22 वर्ष के बीच है। इन चारों ने पंचायत चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और अपना पहला वोट खुद को देकर जीत हासिल की।

सात नए जिलों को मिले नए जिला प्रमुख

पिछली सरकार के कार्यकाल में गठित सात नए जिलों में पहली बार जिला परिषद के चुनाव हुए। इन सभी जिलों के जिला प्रमुखों की उम्र 60 वर्ष से कम है। इनमें तीन की उम्र 35 साल से भी कम है।

  • ब्यावर: 22 वर्षीय ममता गुर्जर

  • बालोतरा: 34 वर्षीय सुशीला देवी

  • खैरथल-तिजारा: 40 वर्षीय इंद्रजीत यादव

  • कोटपूतली-बहरोड़: 59 वर्षीय रामनिवास

  • डीग: 49 वर्षीय रेनू सिंह

  • फलोदी: 32 वर्षीय यशवंत कंवर

  • सलूंबर: 33 वर्षीय पुष्पा देवी मीणा

इन सात नए जिलों में पहली बार जिला प्रमुख चुने जाने के साथ स्थानीय प्रशासन और पंचायतीराज व्यवस्था को नए जनप्रतिनिधि मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed