{"_id":"594b96b54f1c1bac128b4625","slug":"a-farmer-disposed-off-approx-20-quintals-of-garlic-on-a-road-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सड़क किनारे फेंक गया 20 क्विंटल लहसुन, लोगों में मची बोरे भरने की होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सड़क किनारे फेंक गया 20 क्विंटल लहसुन, लोगों में मची बोरे भरने की होड़
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 22 Jun 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
कचरे के ढेर में पड़े 20 क्विंटल गेहूं को बोरे में भरकर ले जाते बच्चे
- फोटो : amar ujala
हाड़ौती संभाग में लहसुन की बंपर पैदावार के बाद मंडियों में इसके सही दाम नहीं मिलने से किसानों पर क्या गुजर रही है इसकी बानगी यहां देखने को मिल रही है। ताजा मामला कोटा के नेशनल हाईवे 27 से जुड़ा है, जहां एक किसान 20 क्विंटल लहसुन सड़क के किनारे कचरे के ढ़ेर में ही फेंक गया।
जानकारी के अनुसार, सरकार और किसान संगठनों के बीच लहसुन की कीमतों को लेकर बात भले ही बन गई हो, लेकिन किसान अपनी फसल का सही दाम नहीं मिलने से परेशान है। कोटा में एक किसान को लहसुन का सही दाम नहीं मिलने से वह करीब 20 क्विंटल लहसुन सड़क पर फेंक गया।
घटना बुधवार को कोटा के नेशनल हाईवे 27 पर बोरखंडी की है जहां एक किसान ट्रैक्टर ट्राॅली में भरकर 20 क्विंटल लहसुन लाया और कचरे की तरह उसे सड़क किनारे फेंक गया। किसान के जाते ही आसपास की बस्ती के लोग कुछ ही देर में लहसुन को कट्टों में भरकर ले गए। हालांकि अभी यह पता नहीं लगा है कि लहसुन फेंककर जाने वाला किसान कौन है और कहां से आया था।