फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   50 year old committed suicide in alwar

कर्ज ने ली एक और जान, अवसाद में आकर फंदे पर लटका

Wed, 12 Jul 2017 01:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 12 Jul 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
50 year old committed suicide in alwar
मौके पर जमा भीड़ और मुआयना करती पुलिस - फोटो : amar ujala
कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक और अधेड़ ने इस वजह से फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। 
विज्ञापन


राजस्थान के अलवर जिले के खेड़ली थाना इलाके के गांव खेड़ली रेल में आज एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बदन सिंह राजपूत उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वे रात 1:00 बजे तक घर पर ही सोया हुआ था, लेकिन सुबह करीब पांच बजे घर के पास एक खेत में पेड़ पर साड़ी के फंदे से झूलती उसकी लाश मिली। 

मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जहां शव को पेड़ से उतार कर कस्बे के रेफरल हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पुलिस ने मृतक के आत्महत्या के कारणों का अभी कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन परिजनों का कहना है कि मृतक बदन सिंह पर कर्ज का बोझ था। इस वजह से वो अवसाद में था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्थान में पिछले कुछ दिनों में कर्ज के परेशान होकर हाड़ौती में दो और एक अजमेर में किसान अपनी जान दे चुके है। इसी तरह दौसा में भी एक व्यक्ति ने इस वजह से आत्म हत्या की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed