{"_id":"5965d4494f1c1b676a8b47b5","slug":"50-year-old-committed-suicide-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज ने ली एक और जान, अवसाद में आकर फंदे पर लटका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज ने ली एक और जान, अवसाद में आकर फंदे पर लटका
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ और मुआयना करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक और अधेड़ ने इस वजह से फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी।
राजस्थान के अलवर जिले के खेड़ली थाना इलाके के गांव खेड़ली रेल में आज एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बदन सिंह राजपूत उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वे रात 1:00 बजे तक घर पर ही सोया हुआ था, लेकिन सुबह करीब पांच बजे घर के पास एक खेत में पेड़ पर साड़ी के फंदे से झूलती उसकी लाश मिली।
मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जहां शव को पेड़ से उतार कर कस्बे के रेफरल हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पुलिस ने मृतक के आत्महत्या के कारणों का अभी कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन परिजनों का कहना है कि मृतक बदन सिंह पर कर्ज का बोझ था। इस वजह से वो अवसाद में था।
गौरतलब है कि राजस्थान में पिछले कुछ दिनों में कर्ज के परेशान होकर हाड़ौती में दो और एक अजमेर में किसान अपनी जान दे चुके है। इसी तरह दौसा में भी एक व्यक्ति ने इस वजह से आत्म हत्या की थी।