फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   3 brutally burnt dead bodies found in alwar-s ramgarh police suspects honour killing

युवक-युवती के जले हुए शव मिलने से फैली सनसनी, आॅनर किलिंग का लग रहा मामला

Fri, 29 Sep 2017 06:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 29 Sep 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
3 brutally burnt dead bodies found in alwar-s ramgarh police suspects honour killing
मौके की एक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
गांव के खेत में गोबर के बटेवड़ों में युवक और युवती के विभत्स कर देने वाले शव मिलने से सनसनी फैल गई।  ये घटना अलवर जिले के रामगढ़ की है जहां निकटवर्ती गांव चंडीगढ़ अहीर में गांव से करीब 100 मीटर की दूरी पर खेत में जले हुए शव मिले हैं। इस घटना को लेकर पुलिस ने आॅनर किलिंग की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


खेतों से उठता हुआ धुआं देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा गया कि जलावन के लिए गोबर से तैयार किए गए बटेवड़ों के ढेर में एक युवक और युवती का शव भी रखा था जिसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना करना शुरु कर दिया जिसके बाद पहले तो एक युवक की अधजली लाश मिली और उसके बाद गोबर के ढेर में युवती का भी शव बरामद हुआ। 
विज्ञापन


घटना आज सुबह करीब 3 से 4 बजे की बताई जा रही है जिसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण रणवीर सिंह ने सबसे पहले एक काले रंग की कार को देखा था। बुजुर्ग ने बताया कि वह सुबह जब शौच करने के लिए खड़ा हुआ तो उसने देखा कि एक काले रंग की गाड़ी बहुत तेजी से गांव की तरफ आती दिखाई दी। जिसके बाद वो आगे की तरफ खेतों में जाकर रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर के बाद ही बुजुर्ग को खेतों में से आग का धुआं उठता दिखाई दिया। बुजुर्ग ने इस बात की सूचना गांव के सरपंच को दी और मौके पर अन्य ग्रामीणों के साथ पहुंचे।  
 

शवों को जलाकर सबूत मिटाना चाहते थे हत्यारे

3 brutally burnt dead bodies found in alwar-s ramgarh police suspects honour killing
घटनास्थल पर शवों को देखने के लिएए जुटी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
चंडीगढ़ गांव के सरपंच ने इस बात की सूचना रामगढ़ थानाधिकारी को दी जिसके बाद थानाधिकारी अजीत सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भिजवाया। इस मामले में प्रथमदृष्टया पुलिस ने आॅनर किलिंग की संभावना जताई है जिसमें युवक युवती और एक अन्य शख्स का अपहरण करके लाया गया है और उनकी हत्या करने के बाद शवों को कार के साथ ही जला दिया गया।

हत्या को नाटकीय रूप देने के लिए पहले कार को जलाया गया जिसके बाद शवों को गोबर के थेपलों में ठूसकर जला डालने की कोशिश की गइ है। फिलहाल एफएसएल जांच में ही असली कारण सामने आने की संभावाना है। शवों को स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम   के लिए भिजवाया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed