फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   10 years imprisonment to murderer

हत्या के 9 आरोपियों को दस साल जेल

Wed, 19 Jul 2017 06:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 19 Jul 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
10 years imprisonment to murderer
सीकर जिले के नीम का थाना अपर सेशन न्यायधीश ने आज हत्या के एक मामले में 9 आरोपियों को दस—दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, 20—20 हजार रुपए का जुर्माना लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


अधिवक्ता सत्यनारायण सैनी ने बताया कि 9 जून 2011 को नारदा गांव में भगवानाराम गुर्जर अपने खेत पर सो रहा था। इसी दौरान नौ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी। भगवानाराम ग्राम पंचायत के सरपंच के पति भी थे। इस पर पाटन थाना पुलिस ने पहले एक आरोपी मदन उर्फ मनोज के खिलाफ चार्जशीट पेश की। पुलिस ने जांच के बाद अन्य आठ लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर चार्ज शीट पेश की। इस पर सुनवाई करते हुए आज नीम का थाना अपर सेशन न्यायाधीश ने सभी आरोपियों को दोषी मानते हुए दस—दस साल के कारावास और बीस— बीस हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed