फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top news monsoon delayed el nino dk shivakumar karnataka cm trump lebanon

TOP News: मानसून का इंतजार बढ़ा, आज विधायक दल के नेता चुने जाएंगे शिवकुमार; पुतिन ने दी आर्मेनिया को चेतावनी

Sat, 30 May 2026 06:40 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 30 May 2026 06:40 AM IST
विज्ञापन
top news monsoon delayed el nino dk shivakumar karnataka cm trump lebanon
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
आज शनिवार, 30 मई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला फिर हाजिर है। आज की सबसे बड़ी और चिंताजनक खबर मौसम विभाग से है, जहां मानसून की रफ्तार अटक गई है और अब यह तय समय से सात दिन बाद दस्तक देगा, जिससे इस बार 10 फीसदी कम बारिश होने की आशंका है। सियासी गलियारे की बात करें तो कर्नाटक में डीके शिवकुमार युग की शुरुआत होने जा रही है, जहां आज विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगेगी और कैबिनेट में नए चेहरे शामिल किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय मंच पर रूस और आर्मेनिया के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है, जहां पुतिन ने आर्मेनिया को यूरोपीय संघ से नजदीकी बढ़ाने पर यूक्रेन जैसी तबाही की खुली चेतावनी दे डाली है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 11,000 लेबनानी नागरिकों को बड़ी राहत दी है और उन्हें नवंबर 2026 तक अमेरिका में रहने की छूट दे दी है। घरेलू राजनीति में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी वोट कटने की आशंका से चिंतित हैं और उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से खास अपील की है। कूटनीतिक मोर्चे पर अमेरिका ने पाकिस्तान के सामने शांति बहाली के लिए अब्राहम समझौते की कड़ी शर्त रख दी है। राहत की खबर डिजिटल इंडिया से है, जहां इंटरनेट और बैंक खातों के इस्तेमाल में भारतीय महिलाओं की संख्या पिछले दो साल में दोगुनी हो गई है। उधर केन्या की अदालत ने अमेरिकी इबोला क्वारंटाइन सेंटर पर रोक लगाकर साफ कह दिया है कि उनका देश कचरा पेटी नहीं है। खेल के मैदान पर गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है और राजस्थान का सफर खत्म हो गया है, जबकि बॉलीवुड से रणबीर कपूर ने खुलासा किया है कि फिल्म 'रामायण' ने उन्हें बेटी राहा के लिए एक बेहतर इंसान बनने में मदद की है। देश-दुनिया की ये तमाम बड़ी खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक में...
विज्ञापन

अटका मानसून: सात दिन बाद देगा दस्तक, 10 फीसदी कम होगी बारिश; मौसम विभाग की चेतावनी- अल-नीनो कर रहा कमजोर

top news monsoon delayed el nino dk shivakumar karnataka cm trump lebanon
सात दिन बाद देगा दस्तक मानसून - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश में मानूसन एक्सप्रेस की रफ्तार धीमी हो गई है और अब इसके सात दिन बाद केरलम में दस्तक देने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि मानसून पिछले पांच दिनों से श्रीलंका के तटवर्ती क्षेत्र में अटका हुआ है। केरलम तट से 30-35 किमी दूर अटके मानसून के दो-तीन दिन आगे बढ़ने की उम्मीद नहीं है। यही नहीं, इस बार सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून पर जारी दूसरे दीर्घकालिक अनुमान में बताया कि इस बार 90 फीसदी बारिश हो सकती है। इसमें चार फीसदी की मॉडल त्रुटि हो सकती है। यानी यह चार फीसदी ज्यादा या चार फीसदी कम हो सकती है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक में शिवकुमार युग: आज विधायक दल की बैठक में लगेगा नाम पर मुहर, कैबिनेट में दिखेंगे नए चेहरे!

top news monsoon delayed el nino dk shivakumar karnataka cm trump lebanon
कर्नाटक में डीके शिवकुमार के नेतृत्व में नई सरकार की तैयारी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

कर्नाटक की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव हो गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। इसके साथ ही राज्य की पुरानी कैबिनेट पूरी तरह भंग हो गई है। अब राज्य में नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

रूस ने आर्मेनिया को दी धमकी: कहा-EU से बढ़ाई नजदीकियां, तो झेलना होगा निलंबन; पुतिन ने दी यूक्रेन जैसी चेतावनी

top news monsoon delayed el nino dk shivakumar karnataka cm trump lebanon
व्लादिमीर पुतिन,रूसी राष्ट्रपति - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
रूस के नेतृत्व वाले आर्थिक संगठन ने आर्मेनिया को बड़ी चेतावनी दी है। संगठन ने कहा है कि वह आर्मेनिया को बाहर निकाल सकता है। दरअसल, आर्मेनिया अब यूरोपीय संघ (ईयू) में शामिल होना चाहता है। रूस के गुट को आर्मेनिया की यह बात पसंद नहीं आ रही है। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में एक बड़ा सम्मेलन हुआ। इस बैठक में रूस, बेलारूस, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान के नेता शामिल हुए। इन सभी नेताओं ने कहा कि आर्मेनिया के इस कदम से हमारी आर्थिक सुरक्षा को भारी खतरा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

नियमों का चक्रव्यूह या ट्रंप की मजबूरी?:11000 लेबनानी नागरिकों को राहत, नवंबर 2026 तक अमेरिका में रहने की छूट

top news monsoon delayed el nino dk shivakumar karnataka cm trump lebanon
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका से एक बड़ी खबर आई है। ट्रंप प्रशासन ने करीब 11,000 लेबनानी नागरिकों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने इन्हें देश से बाहर निकालने पर रोक लगा दी है। अब ये लोग अगले छह महीने तक अमेरिका में सुरक्षित रह सकते हैं। सरकार ने इन्हें वहां काम करने की भी मंजूरी दे दी है। यह फैसला अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने सुनाया है। इस फैसले को बहुत दुर्लभ माना जा रहा है। आमतौर पर ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी इन नियमों का विरोध करती है। लेकिन इस बार सरकार को यह कदम उठाना पड़ा। दरअसल, इस समय दक्षिणी लेबनान में इस्राइली सेना और हिजबुल्ला के बीच भीषण जंग चल रही है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

SIR से पहले तेलंगाना में तैयारी: वोट कटने की आशंका पर सीएम रेवंत रेड्डी चिंतित, जानें कांग्रेस से क्या की अपील

top news monsoon delayed el nino dk shivakumar karnataka cm trump lebanon
एसआईआर से पहले सीएम रेवंत रेड्डी अलर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने जून से शुरू होने जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस संगठन को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से राज्य की सभी 119 विधानसभा सीटों और 17 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त करने को कहा है, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटने न पाएं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

पश्चिम एशिया संकट: रूबियो-इशाक डार की मुलाकात, शांति के लिए अमेरिका ने पाक के सामने रखी अब्राहम समझौते की शर्त

top news monsoon delayed el nino dk shivakumar karnataka cm trump lebanon
मार्को रूबियो और इशाक डार - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने में पाकिस्तान एक बड़ा माध्यम बनकर उभरा है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुलाकात की है। स्टेट डिपार्टमेंट की इमारत में बंद कमरों के भीतर दोनों नेताओं की लंबी बातचीत हुई। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थता करने वाले देशों से एक बड़ी मांग की है। ट्रंप चाहते हैं कि ईरान के साथ शांति वार्ता में जुटे देश अब्राहम समझौते में शामिल हों। इसके साथ ही वे इस्राइल के साथ राजनयिक और आर्थिक संबंध स्थापित करें। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

डिजिटल इंडिया: खूब इंटरनेट इस्तेमाल कर रही भारतीय महिलाएं, दो साल में दोगुनी हुई संख्या; बैंक खाते भी बढ़े

top news monsoon delayed el nino dk shivakumar karnataka cm trump lebanon
भारत में तेजी से डिजिटल हो रही हैं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश में महिलाओं की डिजिटल पहुंच और आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में बड़ी प्रगति दर्ज की गई है। शुक्रवार को जारी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं की संख्या पिछले कुछ वर्षों में लगभग दोगुनी हो गई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

केन्याई अदालत का बड़ा फैसला: US के इबोला क्वारंटाइन सेंटर पर लगाई रोक, जनता बोली-हमारा देश कचरा पेटी नहीं

top news monsoon delayed el nino dk shivakumar karnataka cm trump lebanon
इबोला का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI
केन्या की अदालत ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अमेरिकी सरकार की एक योजना पर रोक लगा दी है। अमेरिका केन्या में एक क्वारंटाइन सेंटर बनाना चाहता था। यह सेंटर उन अमेरिकी नागरिकों के लिए था, जिन्हें इबोला वायरस का खतरा है। इस योजना की खबर मिलते ही केन्या में हड़कंप मच गया। वहां के डॉक्टरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम जनता ने इसका भारी विरोध शुरू कर दिया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

RR vs GT: सूर्यवंशी की पारी पर भारी पड़ी गिल-सुदर्शन की साझेदारी, खिताब से एक कदम दूर गुजरात; राजस्थान बाहर

top news monsoon delayed el nino dk shivakumar karnataka cm trump lebanon
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL
कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी पारी और साई सुदर्शन के साथ पहले विकेट के लिए की गई साझेदारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने क्वालिफायर-2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया। गुजरात ने इसके साथ ही आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 214 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.4 ओवर में तीन विकेट पर 219 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। राजस्थान का सफर इस तरह क्वालिफायर-2 में ही थम गया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

‘रामायण ने बदल दी मेरी जिंदगी’, रणबीर कपूर ने बताया कैसे फिल्म ने राहा के लिए बेहतर बनने में की मदद?

top news monsoon delayed el nino dk shivakumar karnataka cm trump lebanon
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और राहा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी मच अवेटेड आगामी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चाओं में हैं। ‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। रणबीर फिल्म में भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर रणबीर का कहना है कि फिल्म पर काम करने से उन पर व्यक्तिगत और इमोशनली कितना गहरा प्रभाव पड़ा। उन्होंने खुलासा किया कि इस प्रोजेक्ट ने न केवल जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण को बदला बल्कि उन्हें अपनी बेटी राहा कपूर के लिए एक बेहतर पिता बनने में भी मदद की। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed