{"_id":"6af13d9423ad21228c0f7a5b","slug":"bengaluru-cab-driver-indusekar-multiple-murders-family-two-more-bodies-recovered-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक हत्याकांड: मैसूरु के जंगल से दो और शव बरामद, दो अब भी लापता; कैब चालक के खुलासे पर तलाश जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक हत्याकांड: मैसूरु के जंगल से दो और शव बरामद, दो अब भी लापता; कैब चालक के खुलासे पर तलाश जारी
Mon, 09 Nov 2026 08:57 AM IST
अमन मौर्या
पीटीआई, बंगलूरू, कर्नाटक
पीटीआई, बंगलूरू, कर्नाटक
Published by: अमन मौर्या
Updated Mon, 09 Nov 2026 08:57 AM IST
सार
कर्नाटक के बंगलूरू में घरेलू विवाद के चलते एक कैब चालक द्वारा अपनी पत्नी के परिवार के सात सदस्यों की हत्या के मामले में पुलिस ने मैसूरु के जंगल से दो और शव बरामद किए हैं। अब तक कुल पांच शव मिल चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कर्नाटक के बंगलूरू में घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी के परिवार के सात सदस्यों की हत्या मामले में पुलिस को दो और शव मिले हैं। पुलिस ने रविवार को मैसूरु जिले में चामुंडी हिल्स के पास जंगल के इलाके से दो शव बरामद किए। इनकी पहचान शिवकुमार और दिव्या के रूप में हुई है। इसके साथ ही अब तक बरामद शवों की संख्या पांच हो गई है। इससे पहले शनिवार को पुलिस ने तमिलनाडु के सलेम जिले के यरकौड के जंगल से आरोपी कैब चालक की पत्नी और सास के शव बरामद किए थे। वहीं, शुक्रवार को नंदी हिल्स के पास से सात वर्षीय बच्चे पुनीत का शव मिला था।
ये भी पढ़ें: कोच्चि में इंस्टाग्राम विवाद पर मारपीट: 17 साल के लड़के को पीटने में आरोपी की मां भी शामिल; क्या हुई कार्रवाई?
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के मुताबिक, आरोपी कैब चालक इंदुशेखर पर घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी के परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने का आरोप है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस को संदेह है कि ये हत्याएं पिछले 15 से 20 दिनों के दौरान की गईं। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बंगलूरू के राजाजीनगर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित अपने घर पर इन हत्याओं को अंजाम दिया। इसके बाद उसने शवों को कर्नाटक और तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया। पुलिस को अभी दो अन्य शव बरामद करने हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने उन जगहों के बारे में जानकारी दी, जहां उसने शवों को फेंका था। इसके बाद पुलिस की कई टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
बेहोश करने की दवा देकर हत्या का शक
जांचकर्ताओं को संदेह है कि आरोपी ने पीड़ितों की हत्या करने से पहले उन्हें बेहोश करने वाली दवाएं दी होंगी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने वारदात के दौरान टेलीविजन की आवाज तेज कर दी थी, ताकि हमले के दौरान होने वाली आवाज बाहर तक न पहुंचे और पड़ोसियों को किसी तरह का शक न हो।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक हत्याकांड: तमिलनाडु के येरकौड जंगल से मिलीं कैब चालक की पत्नी और सास की लाशें, अब तक तीन शव बरामद
कैसे खुला हत्याओं का मामला?
यह मामला तीन नवंबर को सामने आया था, जब श्रीरामपुरा पुलिस थाने में लापता व्यक्ति की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो कथित हत्याओं का खुलासा हुआ। मामले को हत्या के केस में बदलकर राजाजीनगर पुलिस थाने में दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस बाकी दो शवों की तलाश कर रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले की आगे जांच जारी है।