Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra palghar fire near railway tracks mumbai local trains disrupted

मुंबई लोकल की थमी रफ्तार?: पालघर में रेलवे ट्रैक के पास लगी आग, सिग्नलिंग सिस्टम ठप; यात्री परेशान

Mon, 09 Nov 2026 10:40 AM IST
अमन मौर्या पीटीआई, मुंबई, महाराष्ट्र
पीटीआई, मुंबई, महाराष्ट्र Published by: अमन मौर्या Updated Mon, 09 Nov 2026 10:40 AM IST
सार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में रेलवे ट्रैक के पास आग लगने से सिग्नलिंग उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पश्चिम रेलवे की मुंबई उपनगरीय सेवाएं और लंबी दूरी की ट्रेनें 15-20 मिनट की देरी से चल रही हैं।

विज्ञापन
maharashtra palghar fire near railway tracks mumbai local trains disrupted
रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से ट्रेनों का संचालन बाधित (सांकेतिक) - फोटो : जैमिनी एआई

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में रेलवे ट्रैक के पास आग लगने से सिग्नलिंग उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते पश्चिम रेलवे के मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार सुबह कई लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से चल रही थीं। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) विनीत अभिषेक ने सोमवार को बताया कि रविवार रात करीब 11:20 बजे दो रेलवे स्टेशनों के बीच पटरियों के पास आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल और संबंधित टीमों ने करीब 30 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने क्या कहा?
अधिकारियों के अनुसार, आग लगने से सिग्नलिंग उपकरणों को नुकसान पहुंचा। इसके कारण संबंधित सेक्शन में कई ट्रैक सर्किट ने काम करना बंद कर दिया। सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी आने से उपनगरीय ट्रेनों का निर्धारित समय प्रभावित हुआ और सेवाएं देरी से चलने लगीं। विनीत अभिषेक ने बताया कि सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी के कारण निर्धारित नियमों के तहत अप (मुंबई की ओर जाने वाली) दिशा की ट्रेनों को दो सिग्नल पार कराकर चलाया जा रहा है। इसके चलते मुंबई की ओर जाने वाली कई लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों ने क्या शिकायत की?
सोमवार सुबह यात्रियों ने शिकायत की कि लोकल ट्रेनें निर्धारित समय से कम से कम 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के देर से पहुंचने के कारण रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, सिग्नलिंग सिस्टम में आई खराबी को दूर करने का काम जारी है। संबंधित टीमें जल्द से जल्द सेवाओं को सामान्य करने के प्रयास में जुटी हैं। रेलवे ने उम्मीद जताई है कि तकनीकी समस्या ठीक होने के बाद ट्रेन परिचालन धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed