फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 January 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: महाकुंभ हादसे की जांच करेंगे UP के मुख्य सचिव और DGP; हमास आज आठ बंधकों को रिहा करेगा

Thu, 30 Jan 2025 07:56 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 30 Jan 2025 07:56 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 January 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में मंगलवार देर रात हुए हादसे की जांच तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग से कराने का आदेश दिया है। साथ ही, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया। इस दौरान सीएम योगी भावुक भी हो गए। इसके अलावा, पश्चिम एशिया में 15 महीने लंबे हिंसक संघर्ष के बाद जगी शांति की उम्मीदों के बीच आज आठ बंधकों को रिहा किया जाएगा। हमास इस्राइल के तीन, जबकि पांच थाईलैंड के नागरिकों को रिहा करेगा। हमास अब तक इस्राइल के चार महिला सैनिकों समेत कई बंधकों को रिहा कर चुका है। इसके अलावा, मौनी अमावस्या पर हुए हादसे से उबरकर श्रद्धालु संगम में पावन स्नान कर रहे हैं। मेले में व्यवस्थाएं पटरी पर हैं और अधिकारी अलर्ट हैं। तीन फरवरी को अगले अमृत स्नान के मद्देनजर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। श्रद्धालुओं से भी मेला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 January 2025 Updates On Amar Ujala
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : X/CMO

मुख्य सचिव और डीजीपी हादसे की वजह तलाशने आज जाएंगे प्रयागराज
सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में मंगलवार देर रात हुए हादसे की जांच तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग से कराने का आदेश दिया है। साथ ही, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया। इस दौरान सीएम योगी भावुक भी हो गए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 January 2025 Updates On Amar Ujala
इस्राइल का झंडा - फोटो : एएनआई

आज और बंधकों को रिहा करेगा हमास
पश्चिम एशिया में 15 महीने लंबे हिंसक संघर्ष के बाद जगी शांति की उम्मीदों के बीच आज आठ बंधकों को रिहा किया जाएगा। हमास इस्राइल के तीन, जबकि पांच थाईलैंड के नागरिकों को रिहा करेगा। हमास अब तक इस्राइल के चार महिला सैनिकों समेत कई बंधकों को रिहा कर चुका है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 January 2025 Updates On Amar Ujala
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालु संगम में कर रहे पावन स्नान, आज फिर आ सकते हैं सीएम योगी
मौनी अमावस्या पर हुए हादसे से उबरकर श्रद्धालु संगम में पावन स्नान कर रहे हैं। मेले में व्यवस्थाएं पटरी पर हैं और अधिकारी अलर्ट हैं। तीन फरवरी को अगले अमृत स्नान के मद्देनजर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। श्रद्धालुओं से भी मेला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 January 2025 Updates On Amar Ujala
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल। - फोटो : Twitter: @federalreserve

अमेरिका की नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं
इसी साल विगत 20 जनवरी को राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप ने पहले 10 दिनों में ही कई बड़े फैसले लिए हैं। उनके फैसलों का असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था के साथ-साथ पूरी दुनिया के शेयर बाजारों पर भी दिखा है। अमेरिका में ब्याज दरें तय करने वाली शीर्ष संस्था- फेडरल रिजर्व ने कहा है कि फिलहाल मानक ब्याज दर में बदलाव नहीं किया जाएगा। फेड रिजर्व ने कहा है कि मुद्रास्फीति के साथ-साथ ट्रंप की नीतियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में ब्याज दरों को बदलने से जुड़े फैसले लिए जा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 January 2025 Updates On Amar Ujala
अंजॉ जिले के प्रथम गांव कीबिथू में कंप्यूटर सीखतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

अरुणाचल के प्रथम गांव में मिलने लगी कंप्यूटर शिक्षा
हमारे स्कूल में पहले कंप्यूटर नहीं था, इस कारण हमें कंप्यूटर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अगर कंप्यूटर की शिक्षा लेनी होती थी तो गांव से 300 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। अब वह दूरी मिट गई है, स्कूल में ही हमें यह शिक्षा मिल रही है, कहते हुए चहक उठते हैं सुभाष। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 January 2025 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल

347 जिलों में टीबी के सर्वाधिक मरीज, 46 दिन में 1.28 लाख लापता केस भी मिले
टीबी मुक्त भारत के लिए केंद्र सरकार ने देश में अति प्रभावित जिलों की सूची जारी की है। विभिन्न राज्यों के 347 जिलों में टीबी के मामले और मृत्यु दर सबसे ज्यादा दर्ज की गई है। बीते 46 दिन में यहां टीबी के 1.28 लाख नए मरीजों की पहचान हुई है जिन्हें अब तक लापता की श्रेणी में रखा गया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 January 2025 Updates On Amar Ujala
सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल शरा - फोटो : अमर उजाला

अहमद अल शारा सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त
पश्चिम एशिया में व्यापक अशांति के बीच सीरिया में तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति बशर अल-असद को देश छोड़कर भागना पड़ा। उन्हें अपदस्थ करने वाले विद्रोही नेता देश को सीरिया का अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। बुधवार को देश के अंतरिम राष्ट्रपति की नियुक्त के संबंध में सीरिया की नयी सरकार के सैन्य संचालन क्षेत्र के प्रवक्ता ने जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 January 2025 Updates On Amar Ujala
जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

वेनेजुएला के 6 लाख से अधिक लोगों को मिली निर्वासन सुरक्षा छीनी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडन के एक और फैसले को पलट दिया है। उन्होंने वेनेजुएला के छह लाख से अधिक लोगों को मिली निर्वासन सुरक्षा छीन ली है। ट्रंप प्रशासन के इस निर्णय के बारे में बुधवार को होमलैंड सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 January 2025 Updates On Amar Ujala
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो - फोटो : एएनआई

खोखले निकले निज्जर मामले में भारत की संलिप्तता के आरोप
कनाडा के एक आयोग ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के उन आरोपों को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कनाडाई सिख कार्यकर्ता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों का हाथ है। आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि निज्जर की हत्या में किसी विदेशी संलिप्तता का कोई ठोस सबूत नहीं मिला। बता दें कि भारत का विदेश मंत्रालय भी कई मौकों पर ट्रूडो के बेबुनियाद आरोपों का पुरजोर खंडन कर चुका है। यह भी दिलचस्प है कि ट्रूडो आंतरिक राजनीति में बढ़ते विरोध के कारण प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 January 2025 Updates On Amar Ujala
बीजद नेता और सीएम माझी - फोटो : अमर उजाला

 ओडिशा के कलिंग नगर में तनाव
डिशा के जाजपुर जिले के कलिंग नगर औद्योगिक परिसर में बुधवार को एक स्टील कंपनी के सुरक्षाकर्मियों और वहां से विस्थापित परिवारों के बीच हाथापाई हो गई, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस मामले को लेकर बीजेडी नेता प्रीतिरंजन घराई ने सीएम मोहन चरण माझी का घेराव किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed