फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Foundation efforts computer education started in Arunachal first village Kibithu

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल: खत्म हुई 300 किमी की दूरी, अरुणाचल के प्रथम गांव में मिलने लगी कंप्यूटर शिक्षा

Thu, 30 Jan 2025 07:00 AM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Thu, 30 Jan 2025 07:00 AM IST
सार

उल्लेखनीय है कि अमर उजाला फाउंडेशन ने स्कूल के विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए पिछले वर्ष अगस्त में कंप्यूटर सेट और अन्य शिक्षा सामाग्री स्कूल को दी थी। गृह मंत्री अमित शाह ने 2023 में इसी गांव से वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का उद्घाटन किया था।

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation efforts computer education started in Arunachal first village Kibithu
अंजॉ जिले के प्रथम गांव कीबिथू में कंप्यूटर सीखतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमारे स्कूल में पहले कंप्यूटर नहीं था, इस कारण हमें कंप्यूटर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अगर कंप्यूटर की शिक्षा लेनी होती थी तो गांव से 300 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। अब वह दूरी मिट गई है, स्कूल में ही हमें यह शिक्षा मिल रही है, कहते हुए चहक उठते हैं सुभाष।

विज्ञापन


भारत-चीन सीमा के पास स्थित अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले के प्रथम गांव कीबिथू के रहने वाले सुभाष कहते हैं, अब  हमारे अंदर भी आत्मविश्वास बढ़ा है। अब हमारे भी सपने साकार होंगे। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला फाउंडेशन ने स्कूल के विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए पिछले वर्ष अगस्त में कंप्यूटर सेट और अन्य शिक्षा सामाग्री स्कूल को दी थी। उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री अमित शाह ने 2023 में इसी गांव से वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन


हमारे भी सपने होंगे साकार
छात्र सुभाष कहते हैं,अमर उजाला फाउंडेशन ने जो कंप्यूटर सेट दिए हैं, उससे हमें काफी फायदा हो रहा है। अब हमारे भी सपने साकार होंगे। अब स्कूल में ही सब कुछ सीख पा रहे हैं। अब हमें भी लगता है कि हम भी कम्प्यूटर में उच्च शिक्षा हासिल कर सकते हैं। छात्र हेमंत कहते हैं, हमें कंप्यूटर की बेसिक समझ आ गई है। अब कंप्यूटर में निपुण हो रहे हैं। पहले जो मन में डर था अब वह नहीं रहा। अब हमें कोर्स से संबंधित किसी भी चीज के लिए बाहर जाने की जरूरत पड़ती। खुद स्कूल में ही बना लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झिझक हुई दूर, आगे की हो रही तैयारी
विद्यार्थियों को कंप्यूटर की पढ़ाई कराने वाले शिक्षक निजूम मन्यू कहते हैं, शुरुआत में बच्चों को कंप्यूटर को लेकर झिझक थी। उनसे कहीं गलती नहीं हो जाए। लेकिन धीरे-धीरे उनमें आत्मविश्वास जगा और अब वे काफी कुछ सीख रहे हैं। पिछले छह महीनों में काफी तरक्की हुई है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में कंप्यूटर सीखने को लेकर काफी करेज है। कभी क्लास मिस नहीं करते। उन्होंने बताया कि वे रोजाना एक घंटे कंप्यूटर की शिक्षा देते हैं।


पूरे गांव में है खुशी
क्रोंग स्कूल की कार्यकारी प्रिंसिपल बाघिनला क्रोंग अमर उजाला फाउंडेशन का धन्यवाद करते हुए कहती हैं, स्कूल का पूरा स्टाफ तो खुश है ही साथ ही पूरा गांव भी बहुत खुश है। वे कभी नहीं सोच सकते थे उनके बच्चों को गांव में कंप्यूटर की इतनी अच्छी शिक्षा मिल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed