फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rejinagar-bypoll-bomb-blast-murshidabad-container-bombs-recovered-police-statement

पश्चिम बंगाल: उपचुनाव से पहले रेजिनगर में बम धमाका, कंटेनर से मिले बम; इलाके में फैला धुआं, क्या बोली पुलिस?

Tue, 15 Sep 2026 10:55 PM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 15 Sep 2026 10:55 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार शाम धमाके से अफरा-तफरी मच गई। बेलडांगा थाना क्षेत्र के नाओपुकुरिया में हुए धमाके के बाद पुलिस ने जलाशय के पास एक कंटेनर से बम बरामद किए। घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने बम बनाने और बड़ी संख्या में बम जमा किए जाने से जुड़े अलग-अलग दावे किए।

विज्ञापन
rejinagar-bypoll-bomb-blast-murshidabad-container-bombs-recovered-police-statement
रेजिनगर में फटे कंटेनर में रखे बम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रेजिनगर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार शाम धमाके से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, बेलडांगा थाना क्षेत्र के नाओपुकुरिया इलाके में हुए इस धमाके में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल से एक कंटेनर में रखे बम भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


यह घटना छह अक्तूबर को होने वाले रेजिनगर विधानसभा उपचुनाव से कुछ सप्ताह पहले हुई है। रेजिनगर राज्य की उन दो विधानसभा सीटों में शामिल है, जहां छह अक्तूबर को उपचुनाव होना है। दूसरी सीट नंदीग्राम है।
विज्ञापन


चश्मदीदों ने बम धमाकों को लेकर क्या कहा?
स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार देर शाम नाओपुकुरिया इलाके में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद इलाके में धुआं फैल गया। लोग आवाज की दिशा में पास के तालाब की ओर पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया कि अज्ञात लोग तालाब के पास बम बना रहे थे और इसी दौरान धमाका हुआ। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने बताया कि तालाब के पास एक कंटेनर में बड़ी संख्या में बम रखे गए थे, जो तेज गर्मी के कारण फट गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया- कैसे हुआ धमाका?
बेलडांगा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि तालाब के पास एक कंटेनर में कुछ बम रखे गए थे। अधिकारी ने कहा, 'ऐसा लगता है कि ऊपर से कंटेनर पर एक ईंट गिर गई, जिसके बाद बम फट गए।' पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमाके की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


भाजपा ने लगाया क्या आरोप?
भाजपा के बहरमपुर संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष मलय महाजन ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले विपक्षी दलों के एक वर्ग की ओर से बम और हथियार जमा करना पुरानी परंपरा रही है। महाजन ने कहा, 'कुछ लोग मतपत्र के बजाय गोलियों को प्राथमिकता देते हैं। शायद अपनी पुरानी परंपरा के तहत उन्होंने बम और हथियार जमा किए थे या वे राज्य में सत्तारूढ़ दल भाजपा को कोई संदेश देना चाहते थे।' उन्होंने कहा कि लोग गोलियों की राजनीति को खारिज कर चुके हैं और ऐसी हिंसा का जवाब मतदान के जरिये देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed