फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Donald Trump Regime US Federal Reserve Updates key rate unchanged eyes on president policies

US Fed Reserve: अमेरिका की नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, ट्रंप की नीतियों पर फेडरल रिजर्व की पैनी नजर

Thu, 30 Jan 2025 01:57 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 30 Jan 2025 01:57 AM IST
सार

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने मानक ब्याज दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं करना का फैसला लिया है। पिछले साल तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में ब्याज दरों में लगातार तीन बार कटौतियां की गई थीं। हालांकि, अब ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर यूएस फेड रिजर्व सतर्क दृष्टिकोण अपना रहा है।

विज्ञापन
Donald Trump Regime US Federal Reserve Updates key rate unchanged eyes on president policies
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल। - फोटो : Twitter: @federalreserve

विस्तार

इसी साल विगत 20 जनवरी को राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप ने पहले 10 दिनों में ही कई बड़े फैसले लिए हैं। उनके फैसलों का असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था के साथ-साथ पूरी दुनिया के शेयर बाजारों पर भी दिखा है। अमेरिका में ब्याज दरें तय करने वाली शीर्ष संस्था- फेडरल रिजर्व ने कहा है कि फिलहाल मानक ब्याज दर में बदलाव नहीं किया जाएगा। फेड रिजर्व ने कहा है कि मुद्रास्फीति के साथ-साथ ट्रंप की नीतियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में ब्याज दरों को बदलने से जुड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन


मुद्रास्फीति और राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों से तय होगी भावी रणनीति
फेड रिजर्व का ताजा फैसला ये दिखाता है कि यह शीर्ष अमेरिकी निकाय पहले की तुलना में अधिक सतर्क नजरिया अपना रहा है। फेड यह अनुमान लगाना चाहता है कि अमेरिकी मुद्रास्फीति किस दिशा में जा रही है और प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्ता में लौटे डोनाल्ड ट्रंप अपने आगामी चार वर्षों के कार्यकाल में किस तरह की नीतियां अपना सकते हैं।
विज्ञापन


आकलन में दावा- पहले की तुलना में अब हालात बेहतर
रोजगार से जुड़े सवालों पर फेड रिजर्व ने बुधवार को कहा कि बाजार का आकलन दिखाता है कि पहले की तुलना में अब हालात बेहतर हैं। बुधवार को जारी अपनी समीक्षा में फेड ने कहा कि अब हालात 'ठोस' हैं और बेरोजगारी की दर 'हाल के महीनों में घटकर स्थिर हो गई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार और मुद्रास्फीति की वर्तमान स्थिति के संकेत क्या?
अमेरिकी मुद्रास्फीति को लेकर फेड रिजर्व ने सख्ती से आकलन किया और कहा कि फिलहाल यह 'कुछ हद तक ऊंचा बना हुआ है'। रोजगार और मुद्रास्फीति की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में फेडरल रिजर्व प्रमुख ब्याज दरों में बहुत जल्दी कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगा।

बाइडन के कार्यकाल में फेडरल रिजर्व के फैसले
बता दें कि यूएस फेड ने पिछले साल अपनी दर को 5.3% से घटाकर 4.3% कर दिया था। बाइडन प्रशासन के अंतिम दौर में इस बात को लेकर चिंता गहराने लगी थी कि नौकरी बाजार कमजोर होने लगा है। अमेरिका में गर्मियों के मौसम में कंपनियों में होने वाली भर्तियों में भी गिरावट देखी गई थी। देश में बेरोजगारी बढ़ने के कारण यूएस  फेड अधिकारियों ने सितंबर में आधे अंक की बड़ी कटौती को मंजूरी दे दी थी।


सत्ता में रिपब्लिकन खेमे की वापसी के बाद अमेरिका में घटी बेरोजगारी
अमेरिका में नवंबर में कराई गए चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद चार साल का डेमोक्रेट शासन खत्म हुआ और बाइडन की विदाई के साथ-साथ सत्ता में ट्रंप की वापसी सुनिश्चित हुई। जानकारों के मुताबिक इस अहम सियासी बदलाव का अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर दिखा। पिछले महीने भर्ती में तेजी आई और बेरोजगारी दर थोड़ी कम होकर 4.1% पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed