फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCPCR Summons Meta India Head Again Over CSEAM Matter; Capgemini VP Also Called

बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री पर मेटा को नोटिस: आज फिर तलब किए अधिकारी; क्या है पूरा मामला?

Wed, 16 Sep 2026 12:16 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 16 Sep 2026 12:16 AM IST
सार

एनसीपीसीआर ने आज मेटा इंडिया के एमडी और प्रमुख को तलब किया है। बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री के मामले में आयोग ने जांच शुरू की है। मेटा ने अपनी नीति में क्या बदलाव किया और अब आई4सी को क्यों रिपोर्ट कर रहा है? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
NCPCR Summons Meta India Head Again Over CSEAM Matter; Capgemini VP Also Called
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने तीन जुलाई 2026 को मेटा को नोटिस जारी किया था। यह नोटिस बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी सामग्री (सीएसईएएम) वाले विज्ञापनों के मामले में जारी किया गया था। आयोग ने इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा था। इसके एक हफ्ते बाद मेटा ने अपना जवाब दाखिल किया था। सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने बताया कि इसके बाद एनसीपीसीआर ने मामले के तथ्यों का पता लगाने के लिए औपचारिक जांच शुरू करने का फैसला लिया है। इस जांच को आगे बढ़ाते हुए आयोग ने एक बार फिर मेटा इंडिया के प्रबंधन निदेशक (एमडी) और प्रमुख को तलब किया है। उनकी सुनवाई आज यानी 16 सितंबर तय की गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: टीएमसी के 10 बागी विधायकों पर अयोग्यता की तलवार: बंगाल विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस; क्या होगा अगला कदम?
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसईएएम मामले में एनसीपीसीआर की लगातार कार्रवाई के बाद मेटा ने बच्चों के यौन शोषण से जुड़े मामों की रिपोर्टिंग की अपनी नीति में बदलाव किया है। मेटा ने अब ऐसे मामलों की रिपोर्ट भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) को करना शुरू कर दिया है।

बंगलूरू के देखभाल केंद्र का भी लिया संज्ञान
एनसीपीसीआर ने एक अन्य मामले में बंगलूरू में कैपजेमिनी की ओर से चला जा रहे देखभाल केंद्र में बच्चों से कथित दुर्व्यवहार के मामले में भी कार्रवाई की है। आयोग ने इस मामले में कैपजेमिनी के उपाध्यक्ष को भी आज तलब किया है। आयोग इस मामले की जांच करेगा। इसका मकसद यह पता लगाना है कि इस मामले में जिम्मेदारी किसकी बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed