Top News: मणिपुर में 10 माह के बच्चे के साथ बर्बरता; प्रियंका गांधी-हेमंत सोरेन आज लेंगे शपथ
हिंसाग्रस्त मणिपुर के जिरिबाम जिले में अपहरण किए छह लोगों को बड़ी नृशंसता से मारा गया था। दो महिलाओं और एक बच्चे के बाद बाकी तीन की भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। उग्रवादियों में किस कदर हैवानियत भरी थी इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि 10 महीने के बच्चे को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया था। जब उग्रवादियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने बच्चे की दोनों आंखें निकाल लीं। इसके अलावा, केरल के वायनाड से उपचुनाव जीत कर आईं प्रियंका गांधी वाड्रा आज संसद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। प्रियंका गांधी जब पद और गोपनीयता की शपथ ले रही होंगी तो उनके भाई राहुल और मां सोनिया भी वहां बतौर सांसद मौजूद होंगे। दूसरी ओर, झारखंड में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होना है। जहां हेमंत सोरेन के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण कर चौथी बार झारखंड की गद्दी संभालेंगे। बात अगर शपथ ग्रहण कार्यक्रम की करें तो तो इसका आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में होना है। जिसके लिए भव्य तैयारियां की जा रहीं है। अब बात अगर शपथ ग्रहण के समय की करें तो राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शाम 4 बजे हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने वाले हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
मणिपुर में हैवानियत: शिशु के घुटने में गोली मारी, मन नहीं भरा तो आंखे निकालीं
हिंसाग्रस्त मणिपुर के जिरिबाम जिले में अपहरण किए छह लोगों को बड़ी नृशंसता से मारा गया था। दो महिलाओं और एक बच्चे के बाद बाकी तीन की भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। उग्रवादियों में किस कदर हैवानियत भरी थी इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि 10 महीने के बच्चे को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया था। जब उग्रवादियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने बच्चे की दोनों आंखें निकाल लीं। सभी शवों पर गोलियों के घाव और क्रूर चोटों के निशान थे। पढ़ें पूरी खबर...
प्रियंका गांधी आज लेंगी पद और गोपनीयता की शपथ
केरल के वायनाड से उपचुनाव जीत कर आईं प्रियंका गांधी वाड्रा आज संसद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। प्रियंका गांधी जब पद और गोपनीयता की शपथ ले रही होंगी तो उनके भाई राहुल और मां सोनिया भी वहां बतौर सांसद मौजूद होंगे। शपथ ग्रहण के बाद प्रियंका भी उन नेताओं की फेहरिस्त में शुमार हो जाएंगी जिनके परिवार का एक न एक सदस्य संसद के किसी भी सदन का सदस्य है। पढ़ें पूरी खबर...
हेमंत सोरेन आज चौथी बार लेंगे सीएम पद की शपथ
झारखंड में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होना है। जहां हेमंत सोरेन के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण कर चौथी बार झारखंड की गद्दी संभालेंगे। बात अगर शपथ ग्रहण कार्यक्रम की करें तो तो इसका आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में होना है। जिसके लिए भव्य तैयारियां की जा रहीं है। अब बात अगर शपथ ग्रहण के समय की करें तो राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शाम 4 बजे हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर...
कृपालु महाराज की बेटी विशाखा की आज निकलेगी अंतिम यात्रा
जगद्गुरु धाम प्रेम भवन के हॉल में रखे गए जगद्गुरु कृपालु परिषद की चेयरपर्सन डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को बुधवार को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आरबी शर्मा और पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय पहुंचीं। यहां दर्शन के बाद सभी ने विशाखा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर, बृहस्पतिवार प्रात: छह बजे अंतिम यात्रा केशीघाट के लिए निकलेगी। करीब 150 पुलिस के जवान अंतिम यात्रा की सुरक्षा में मुस्तैद नजर आएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
नर्सरी दाखिले की दौड़ आज से शुरू, जरूरी दस्तावेजों की सूची देखें
राजधानी के 1700 से अधिक निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए नर्सरी दाखिले की दौड़ गुरुवार यानि कल से शुरू हो जाएगी। नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म मिलने शुरू होंगे। साथ ही, आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2024 है। चयनित छात्रों की पहली सूची 17 जनवरी, 2025 को जारी होगी। वहीं, वेटिंग सूची में शामिल छात्रों की सूची भी जारी की जाएगी। इसके बाद तीन फरवरी को दूसरी सूची जारी होगी। प्रवेश प्रक्रिया 14 मार्च, 2025 को समाप्त होगी। पढ़ें पूरी खबर...
ट्रंप के मंत्रिमंडल में नामित कई लोगों को बम से उड़ाने की धमकी
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मंत्रिमंडल में नियुक्त किए गए कई सारे प्रत्याशियों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आ रही है। इस मामले में फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने दावा किया है कि ट्रंप के मंत्रिमंडल के कई नामितों और उनके आने वाले प्रशासन के लिए नियुक्त लोगों को बम की धमकियों का निशाना बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
शवों के साथ सोता था सीरियल किलर: 25 दिन में कीं पांच हत्याएं
गुजरात के वलसाड में एक छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी राहुल जाट ने पुलिस पूछताछ में 25 दिनों में पांच हत्याओं का जुर्म कबूला है। उसने बताया कि हत्या के बाद कई बार वह शवों के साथ ही सो जाता था। पढ़ें पूरी खबर...
पहली बार प्रधानमंत्री गंगा पूजन कर महाकुंभ की करेंगे शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को खुद गंगा पूजन कर महाकुंभ-2025 की शुरुआत करेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री महाकुंभ आयोजन की शुरुआत करेंगे। इससे पहले आमतौर पर डीएम या मेलाधिकारी ही गंगा पूजन कर माघ मेला या कुंभ की शुरुआत करते रहे हैं। बुधवार को प्रयागराज आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जानकारी देने के महाकुंभ एवं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। पढ़ें पूरी खबर...
संभल हिंसा में नया खुलासा: अधिकतर उपद्रवी 20-30 साल के, नाबालिग भी शामिल
हिंसा के तीन दिन बाद बुधवार को पुलिस की ओर से जारी किए गए पोस्टरों में अधिकतर उपद्रवी 20 से 30 साल की उम्र के हैं। जारी तस्वीरों में उपद्रवियों के हाथ में ईंट-पत्थर और हथियार दिख रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो वीडियो और फुटेज मिले हैं उनमें नाबालिग और महिलाएं भी शामिल हैं। हालांकि, पुलिस ने महिलाओं और नाबालिगों के पोस्टर जारी नहीं किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
ICC: इस्राइल ने अस्वीकार किया नेतन्याहू-गैलेंट के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योव गैलेंट के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट को इस्राइल ने अस्वीकार कर दिया है। इसकी जानकारी पीएम नेतन्याहू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी। पढ़ें पूरी खबर...
आशिक ने दी खौफनाक मौत: पहले गला घोंटा फिर कर डाले 40 टुकड़े
झारखंड के खूंटी जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक जंगली इलाके में कसाई का काम करने वाले 25 वर्षीय युवक ने पहले अपनी लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या की। फिर कथित तौर पर उसके शव को 40 से 50 टुकड़ों में काट दिया। आरोपी की पहचान नरेश भेंगरा के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
यूपी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 डिप्टी एसपी इधर से उधर
डीजीपी मुख्यालय ने बुधवार को 15 डिप्टी एसपी का तबादला कर दिया। हाल ही में निरीक्षक से डिप्टी एसपी बनने वाले 6 अधिकारी भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। आदेश के मुताबिक बिजनौर में सीओ संजय तलवार को खाद्य प्रकोष्ठ मुख्यालय भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर...