फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kripalu Maharaj's daughter Vishakha Tripathi will be cremated today

UP: कृपालु महाराज की बेटी विशाखा की आज निकलेगी अंतिम यात्रा, सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे 150 जवान

Thu, 28 Nov 2024 01:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा) Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 28 Nov 2024 01:59 AM IST
सार

24 नवंबर को सड़क हादसे में नोएडा के दनकौर के पास डॉ. विशाखा त्रिपाठी का निधन हो गया था, वहीं छोटी दोनों बहनें समेत सात लोग घायल भी हुए थे। 25 नवंबर को पार्थिव शरीर को वृंदावन लाया गया तो अनुयायी की भीड़ उमड़ पड़ी। 

विज्ञापन
Kripalu Maharaj's daughter Vishakha Tripathi will be cremated today
कृपालु महाराज की बेटी की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जगद्गुरु धाम प्रेम भवन के हॉल में रखे गए जगद्गुरु कृपालु परिषद की चेयरपर्सन डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को बुधवार को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आरबी शर्मा और पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय पहुंचीं। यहां दर्शन के बाद सभी ने विशाखा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर, बृहस्पतिवार प्रात: छह बजे अंतिम यात्रा केशीघाट के लिए निकलेगी। करीब 150 पुलिस के जवान अंतिम यात्रा की सुरक्षा में मुस्तैद नजर आएंगे।

विज्ञापन

24 नवंबर को सड़क हादसे में नोएडा के दनकौर के पास डॉ. विशाखा त्रिपाठी का निधन हो गया था, वहीं छोटी दोनों बहनें समेत सात लोग घायल भी हुए थे। 25 नवंबर को पार्थिव शरीर को वृंदावन लाया गया तो अनुयायी की भीड़ उमड़ पड़ी। संत, महंत, राजनेता, न्यायाधीश, धार्मिक, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी भी श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता अजय त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार प्रात: 6 बजे अंतिम यात्रा प्रेम मंदिर से चलेगी। इसके बाद इस्कॉन मंदिर, हरिनिकुंज चौराहा, विद्यापीठ चौराहा, बिहारी जी गली, लोई बाजार, अठखंभा होते हुए केशीघाट पर पहुंचेगी। यहां पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

मुस्तैद नजर आएंगे दरोगा, इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मी
कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि करीब 5 से लेकर 10 हजार तक अंतिम यात्रा में भक्तों के निकलने का अनुमान है। इसे देखते हुए सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए गए हैं। कोतवाल ने बताया कि करीब 4 इंस्पेक्टर, 30 एसआई, 45 सिपाही, चार महिला एसआई, 29 महिला सिपाही के अलावा चौकी और कोतवाली का फोर्स मुस्तैद रहेगा।

डॉ. विशाखा त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता
वृंदावन। जगद्गुरु कृपालु महाराज की बड़ी सुपुत्री डॉ. विशाखा त्रिपाठी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा है। बुधवार को अनेक धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व वरिष्ठजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्राचीन श्रीस्वामी हरिदास मंदिर में श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट द्वारा आयोजित शोकसभा में डॉ. विशाखा त्रिपाठी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संस्थापक श्रीहरिदास पीठाधीश्वर आचार्य प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी ने कहा कि डॉ. विशाखा ने पितृभक्ति के उच्च आदर्श स्थापित किए।

उपाध्यक्ष उद्योगपति विजय कुमार गर्ग ने कहा कि विशाखा दीदी द्वारा संपन्न कार्य भुलाए नहीं जा सकते। सारस्वत सभा के प्रदेश संरक्षक आचार्य बिहारीलाल शास्त्री, अंतरराष्ट्रीय सेवायत परिषद के संरक्षक श्रीहित आचार्य प्रेमकुमार गोस्वामी एवं आचार्य मधुरबिहारी गोस्वामी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इधर, ब्राह्मण महासभा एवं ब्राह्मण सेवा संघ के पदाधिकारियों ने प्रेम मंदिर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा, ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंदवल्लभ गोस्वामी, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष महेश भारद्वाज, मीडिया प्रभारी गोपाल शरण शर्मा, भगवत प्रवक्ता लाला व्यास, सुधीर गोस्वामी, नीरज गौड़, सुरेश बाबू शर्मा, रमाकांत शास्त्री आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed