फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGP Headquarters in UP transferred 15 Deputy SPs on Wednesday

यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 डिप्टी एसपी इधर से उधर; यहां देखें लिस्ट

Thu, 28 Nov 2024 01:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 28 Nov 2024 01:56 AM IST
सार

आदेश के मुताबिक बिजनौर में सीओ संजय तलवार को खाद्य प्रकोष्ठ मुख्यालय भेजा गया है। इसी तरह आशीष कुमार यादव को हमीरपुर से 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर भेजा गया है।

विज्ञापन
DGP Headquarters in UP transferred 15 Deputy SPs on Wednesday
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

डीजीपी मुख्यालय ने बुधवार को 15 डिप्टी एसपी का तबादला कर दिया। हाल ही में निरीक्षक से डिप्टी एसपी बनने वाले 6 अधिकारी भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। आदेश के मुताबिक बिजनौर में सीओ संजय तलवार को खाद्य प्रकोष्ठ मुख्यालय भेजा गया है।

विज्ञापन


इसी तरह आशीष कुमार यादव को हमीरपुर से 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर भेजा गया है। हरदोई में सीओ सुनील कुमार शर्मा को कानपुर का मंडलाधिकारी बनाया गया है। इटावा में तैनात शैलेंद्र प्रताप गौतम को सहारनपुर और अमित कुमार सिंह को रेलवे, लखनऊ भेजा गया है। आनंद कुमार राय को प्रतापगढ़ से गोंडा, मनोज कुमार सिंह को कौशांबी से प्रतापगढ़, प्रतिमा सिंह को एनडीए बरेली सें 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर, सियाराम को बरेली एयरपोर्ट से आरटीसी चुनार भेजा गया है।
विज्ञापन


वहीं प्रोन्नत डिप्टी एसपी में हरदोई में तैनात राजकुमार पांडेय को हमीरपुर में सीओ बनाया गया है। इसी तरह नरेश कुमार को हापुड़ से भदोही, राम दवन को गोंडा से इटावा, रामगोपाल शर्मा को बरेली से इटावा सीओ बनाकर भेजा गया है। यादवेंद्र कुमार राय को एलआईयू बलरामपुर से एलआईयू गोंडा और संजीव कुमार विश्नोई को नोएडा कमिश्नरेट से बरेली एयरपोर्ट में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed