फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand horror Man kills live-in partner chops body into 40 pieces

आशिक ने दी खौफनाक मौत: पहले गला घोंटा फिर कर डाले 40 टुकड़े, हत्यारे कसाई से सच्चाई सुन पुलिस भी रह गई सन्न

Thu, 28 Nov 2024 12:48 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 28 Nov 2024 12:48 AM IST
सार

हत्याकांड की घटना 8 नवंबर को हुई। आरोपी भेंगरा और लिव-इन पार्टनर इस दिन खूंटी पहुंचे थे। भेंगरा की शादी से अनजान महिला ने उस पर खूंटी लौटने का दबाव डाला था। रांची पहुंचने के बाद, वे 24 नवंबर को ट्रेन में सवार हुए और भेंगरा के गांव चले गए। भेंगरा उसे शादी का भेद खुलने के डर से अपने घर ले जाना नहीं चाहता था। 

विज्ञापन
Jharkhand horror Man kills live-in partner chops body into 40 pieces
झारखंड में आशिक ने की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के खूंटी जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक जंगली इलाके में कसाई का काम करने वाले 25 वर्षीय युवक ने पहले अपनी लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या की। फिर कथित तौर पर उसके शव को 40 से 50 टुकड़ों में काट दिया। आरोपी की पहचान नरेश भेंगरा के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मामला हत्या के करीब एक पखवाड़े बाद तब सामने आया, जब 24 नवंबर को जरियागढ़ थाने के जोरदाग गांव के पास एक आवारा कुत्ते को मानव शरीर के अंग मिले। 

विज्ञापन

महिला के साथ तमिलनाडु में लिव-इन में रह रहा था आरोपी
अधिकारी के अनुसार, भेंगरा पिछले कुछ वर्षों से खूटी जिले की 24 वर्षीय मृतक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में तमिलनाडु में रह रहा था। कुछ समय पहले आरोपी भेंगरा झारखंड लौट आया। इस बीच, उसने अपने लिव-इन पार्टनर को कुछ भी बताए बिना दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद वह तमिलनाडु वापस लौट गया। 

आठ नवंबर को आरोपी ने हत्याकांड को दिया अंजाम 
खूंटी के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि घटना 8 नवंबर को हुई। भेंगरा और लिव-इन पार्टनर इस दिन खूंटी पहुंचे थे। भेंगरा की शादी से अनजान महिला ने उस पर खूंटी लौटने का दबाव डाला था। रांची पहुंचने के बाद, वे 24 नवंबर को ट्रेन में सवार हुए और भेंगरा के गांव चले गए। भेंगरा उसे शादी का भेद खुलने के डर से अपने घर ले जाना नहीं चाहता था। 

विज्ञापन

महिला को अपने घर नहीं ले जाना चाहता था आरोपी
एक योजना के तहत, भेंगरा अपनी लिव-इन पार्टनर को ऑटो में अपने घर के पास खूंटी ले आया और इंतजार करने के लिए कहा। कुछ देर बाद वह धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) के साथ लौटा और उसे जरियागढ़ पुलिस थाने के जोरदाग गांव में अपने घर के पास जंगल में ले गया। जहां उसने पहले महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में, आरोपी ने महिला के शव के टुकड़े कर दिए। शव को जंगल में छोड़ आरोपी अपनी पत्नी के पास रहने के लिए चला गया।

विज्ञापन

तमिलनाडु में कसाई की दुकान में काम करता था आरोपी
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर अशोक सिंह के अनुसार, आरोपी भेंगरा तमिलनाडु में एक कसाई की दुकान में काम करता था और चिकन काटने में माहिर था। सिंह के अनुसार, आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने महिला के शरीर को 40-50 टुकड़ों में काट दिया और जंगली जानवरों के खाने के लिए जंगल में छोड़ दिया। 

जांच अधिकारी ने बताया कि महिला ने खूंटी लौटने से पहले अपनी मां को सूचना दी थी। इस दौरान उसने बताया था कि वह ट्रेन में चढ़ गई है और अपने साथी के साथ रहेगी। 

अंग बरामदी के बाद जंगल में मिले बैग से हुई पहचान
शरीर के अंगों की बरामदगी के बाद, जंगल में एक बैग भी मिला, जिसमें हत्या की गई महिला के आधार कार्ड सहित उसका अन्य सामान था। महिला की मां को मौके पर बुलाया गया और उसने अपनी बेटी के सामान की पहचान की। जिसके बाद महिला ने आरोपी भेंगर पर हत्या का संदेह जताया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपना आरोप कबूल कर लिया। 

घटना ने श्रद्धा वॉकर हत्याकांड की याद ताजा की
भयावह हत्याकांड ने क्षेत्र के लोगों को सदमे में डाल दिया है। इस घटना से 2022 का श्रद्धा वॉकर हत्याकांड फिर लोगों की यादों में ताजा हो गया है। वॉकर की भी उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या की थी। हत्या के बाद उसके शरीर को टुकड़ों में काट दिया था और उन्हें दक्षिण दिल्ली के महरौली के जंगल में फेंक दिया।

संबंधित  वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed