फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shocking revelations about 'serial killer' Rahul arrested in case of murder-rape of girl in Valsad, Gujarat

शवों के साथ सोता था सीरियल किलर: 25 दिन में कीं पांच हत्याएं; छात्रा की हत्या के बाद लाश के साथ किया दुष्कर्म

Thu, 28 Nov 2024 03:26 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वलसाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वलसाड Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 28 Nov 2024 03:26 AM IST
सार

गुजरात के वलसाड में छात्रा की हत्या और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार 'सीरियल किलर' राहुल जाट को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि राहुल की दरिंदगी का आलम यह था कि वह कई बार हत्या करके शव के साथ ही सो जाता था।

विज्ञापन
Shocking revelations about 'serial killer' Rahul arrested in case of murder-rape of girl in Valsad, Gujarat
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के वलसाड में एक छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी राहुल जाट ने पुलिस पूछताछ में 25 दिनों में पांच हत्याओं का जुर्म कबूला है। उसने बताया कि हत्या के बाद कई बार वह शवों के साथ ही सो जाता था।

विज्ञापन

 

पुलिस ने उसे पांच दिसंबर तक रिमांड पर लिया है। राहुल, हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है और उसके खिलाफ, राजस्थान व यूपी में भी एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। एक अधिकारी ने बताया कि छात्रा की हत्या से एक दिन पहले राहुल ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में लूट के दौरान एक महिला की हत्या की थी। अक्तूबर में उसने महाराष्ट्र के सोलापुर रेलवे स्टेशन के पास एक महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। इससे पहले, बंगाल के हावड़ा स्टेशन पर एक बुजुर्ग को लूटने के बाद चाकू से हत्या कर दी थी। इसके अलावा कर्नाटक के मुल्की स्टेशन पर एक मामूली विवाद पर एक यात्री को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

चार राज्यों में लूट और हत्याओं की वारदात दिया अंजाम
पुलिस के अनुसार, बदमाश राहुल जाट हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है। वह अलग-अलग राज्यों में अपराध करके लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहता था। उसने चार राज्यों (कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, और महाराष्ट्र) में लूट और हत्याओं की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार, वह ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर अपराध करता था। मामले में वलसाड के एसपी करणराज वाघेला ने कहा कि यह गिरफ्तारी कई राज्यों की पुलिस और व्यापक खोज अभियान की वजह से संभव हो सकी।

 
विज्ञापन

शव के साथ भी किया दुष्कर्म
पुलिस ने बताया कि वलसाड में रहने वाली बीकॉम की छात्रा 14 नवंबर को ट्यूशन से घर लौट रही थी। तभी सुनसान इलाके में राहुल ने उसे झाड़ियों में खींच लिया और दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और वहां से चला गया। कुछ देर बाद साइको किलर लौटा और उसने शव के साथ भी दुष्कर्म किया।

 

जमानत पर आया था जेल से बाहर
सीरियल किलर गिरफ्तारी में रेलवे ट्रैक के पास और पार्किंग एरिया के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अहम साबित हुई। जब उसकी तलाश शुरू की गई तो पता चला कि आरोपी पहले भी एक चोरी के मामले में पकड़ा गया था और उसे सूरत की लाजपोर जेल में रखा गया था। मई में जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed