फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Schools will remain closed in Ranchi tomorrow, district officer cited crowd at CM Soren's swearing-in ceremony

शपथ ग्रहण: हेमंत सोरेन आज चौथी बार लेंगे सीएम पद की शपथ; राहुल, ममता-पवार सहित कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

Wed, 27 Nov 2024 11:07 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 27 Nov 2024 11:07 PM IST
सार

हेमंत सोरेन आज झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण कर चौथी बार झारखंड की गद्दी संभालेंगे। सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में होना है। जिसके लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। खबर है कि इस शपथ ग्रहण समाहोर का साक्ष्य बनने के लिए लगभग 1 लाख मेहमान रांची आने वाले हैं। 

विज्ञापन
Schools will remain closed in Ranchi tomorrow, district officer cited crowd at CM Soren's swearing-in ceremony
हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होना है। जहां हेमंत सोरेन के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण कर चौथी बार झारखंड की गद्दी संभालेंगे। बात अगर शपथ ग्रहण कार्यक्रम की करें तो तो इसका आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में होना है। जिसके लिए भव्य तैयारियां की जा रहीं है। अब बात अगर शपथ ग्रहण के समय की करें तो राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शाम 4 बजे हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने वाले हैं। 
विज्ञापन


सोरेन के शपथ ग्रहण में ये नेता होंगे शामिल
चलिए अब आपको बताते है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन से नेता शामिल होने वाले है। अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा, पंजाब के सीएम भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल होंगे। 
विज्ञापन


इसके साथ ही सीपीआई (एमएल) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, आप नेता अरविंद केजरीवाल, शिव सेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती, तमिलनाडु से उदयनिधि स्टालिन, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के भी सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरहाबादी मैदान में भव्य तैयारी
वहीं उनके शपथ ग्रहण लेकर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य तैयारियां भी की जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह के समय की बात करें, तो राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शाम 4 बजे हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। जबकि इससे पहले हेमंत सोरेन ने खुद तैयारियों का जायजा भी लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा, इस महत्वपूर्ण अवसर पर ऐसे सम्मानित नेताओं का हमारे साथ होना खुशी की बात है।

एक लाख मेहमानों के आने की संभावना
जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा जारी निर्देश में कहा गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर यातायात की भीड़ और जाम से बचने के लिए शहर के सभी स्कूल कल यानी 28 नवंबर को बंद रहेंगे। बता दें कि सीएम के शपथ ग्रहण समाहोर में एक लाख से ज्यादा मेहमान के आने की आशंका है। आदेश में कहा गया कि ये सभी मेहमान ये सभी मेहमान अपनी निजी वाहनों से आएंगे या फिर बस से जिसके चलते शहर भर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हैं। 

रांची में सभी स्कूल होंगे बंद
कल यानी गुरुवार को चौथी बार झारखंड के सीएम के रूप से हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण करने वाले हैं। जिसके लिए रांची में होने वाले कार्यक्रम के लिए जुटने वाली भीड़-भाड़ को मद्देनजर जिला शिक्षा अधिकारी ने कल यानी 28 नवंबर को जिला भर में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। बता दें कि झारखंड के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है जिसके चलते जिला भर की यातायात व्यवस्थाएं प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। 

जाम में फंस सकते हैं छात्र
जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा जारी किए गए निर्देश में कहा गया कि शपथ ग्रहण समारोह में जुटने वाली भीड़-भाड़ के चलते छात्रों को कई सारी परेशानियों का समाना करना पड़ सकता हैं। आदेश में आगे कहा गया कि ऐसी स्थिति में स्कूल चलने के कारण स्कूल बस से आने वाले छात्र घंटों तक जाम में फंस सकते हैं, जो उनके लिए ठीक नहीं होगा। इसके साथ ही आदेश में यह भी बताया गया कि कई अभिभावक स्कूल बंद करने की अपील कर रहे हैं। इसलिए, कल स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे ताकि छात्र-छात्राएं जाम की समस्या से बच सकें।
 


रांची पहुंचे डीके शिवकुमार
कर्नाटक के डीप्टी सीएम डीके शिवकुमार हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रांची पहुंचे। जहां उन्होंने रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हम बहुत खुश हैं कि मुख्यमंत्री और हमारे गठबंधन के नेतृत्व में उन्होंने एक अच्छा प्रशासन दिया है। उन्होंने बहुत दर्द उठाया है। जहां दर्द है, वहां लाभ है।



इसके साथ ही शिवकुमार ने कहा कि हमेंत सोरेन ने कड़ी मेहनत की है और अपने राज्य के लोगों का विश्वास जीता है। उन्होंने कहा कि भारत गठबंधन परिणामों से बहुत खुश है, हम परिणामों का आत्मनिरीक्षण कर रहे हैं। हमें लोगों के जनादेश का सम्मान करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि अभी कर्नाटक में कोई कैबिनेट फेरबदल नहीं हो रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed