फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 February 2025 Updates On Amar Ujala

Top news: भारत-पाक के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का महामुकाबला, पीएम का तीन राज्यों का दौरा और महाकुंभ का 42वां दिन

Sun, 23 Feb 2025 06:54 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 23 Feb 2025 06:54 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह मध्य प्रदेश में वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और बिहार में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को नकद सहायता की 19वीं किस्त जारी करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 February 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज महाकुंभ का 42वां दिन है। मेले की समाप्ति में आज से चार दिन शेष रह गये हैं और आखिरी दिन 26 को महाशिवरात्रि का बड़ा स्नान है इसलिए श्रद्धालुओं  का उत्साह बना हुआ है। लोग संगम में पावन स्नान कर रहे हैं। डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 करोड़ पार हो गया है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से लेकर सुदूर पूरब में ओडिशा और उत्तर की दिशा में सिक्किम समेत पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में जहां चोटियों पर भारी बर्फबारी हुई है, वहीं ओडिशा और असम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में आंधी-तूफान, गरज और बिजली की कड़क के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई है। रविवार को भी पूर्वी भारत में बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागेश्वर में चिकित्सा संस्थान की आधारशिला रखेंगे। वे अपने तीन राज्यों के दौरे के प्रथम चरण में ऐसा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह मध्य प्रदेश में वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और बिहार में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को नकद सहायता की 19वीं किस्त जारी करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 February 2025 Updates On Amar Ujala
महाकुंभ 2025 - फोटो : यूपी सरकार
श्रद्धालु कर रहे हैं संगम में पावन स्नान
मेले की समाप्ति में आज से चार दिन शेष रह गये हैं और आखिरी दिन 26 को महाशिवरात्रि का बड़ा स्नान है इसलिए श्रद्धालुओं  का उत्साह बना हुआ है। लोग संगम में पावन स्नान कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 February 2025 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

आज बागेश्वर में चिकित्सा संस्थान की आधारशिला रखेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री बागेश्वर में बालाजी के दर्शन करेंगे और पूजा-अर्चना के बाद बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे। यह कैंसर संस्थान 200 करोड़ की लागत से तैयार होगा। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर बागेश्वर धाम में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 February 2025 Updates On Amar Ujala
बारिश के बीच छाता लेकर जाती युवती। - फोटो : अमर उजाला

13 राज्यों में आज गरज के साथ वर्षा के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जो 25 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके चलते 25 से 28 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 February 2025 Updates On Amar Ujala
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का महामुकाबला आज
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का महामुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम जहां जीत के साथ इस मुकाबले में उतरेगी, वहीं पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों के बीच मैच का प्रशंसकों को हमेशा ही इंतजार रहता है। भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए यह मैच काफी अहम होगा। पढें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 February 2025 Updates On Amar Ujala
रडार। - फोटो : अमर उजाला

शक्तिशाली रडार की तैनाती कर हवाई रक्षा क्षमताएं बढ़ाएगी सेना
ड्रोन और अन्य विध्वंसक टेक्नोलॉजी के कारण युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच भारतीय सेना भी अपनी क्षमताओं को बढ़ाएगी। आर्मी एयर डिफेंस (एएडी) कोर ने मौजूदा हवाई रक्षा तोपों के लिए नए गोला-बारूद को शामिल करने और अधिक शक्तिशाली रडार की तैनाती के जरिये अपनी क्षमताएं बढ़ाने का खाका तैयार किया है।पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 February 2025 Updates On Amar Ujala
जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज - फोटो : एएनआई

क्या ओलाफ शोल्ज बनेंगे फिर से जर्मनी के चांसलर या पलटेगी बाजी?

जर्मनी में इस रविवार को होने वाले चुनाव को लेकर देशभर में हलचल है। चुनाव के परिणाम न केवल नए चांसलर का फैसला करेंगे, बल्कि यह तय करेंगे कि जर्मनी की आगामी सरकार का स्वरूप कैसा होगा। इस चुनाव में चार प्रमुख पार्टियां मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इन पार्टियों में क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (CDU) और क्रिश्चियन सोशल यूनियन (CSU), जो चांसलर ओलाफ़ स्कोल्ज़ की पार्टी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (SPD), ग्रीन्स और जर्मनी के लिए दूर-दराज़ वैकल्पिक (AfD) शामिल हैं। ये सभी पार्टियाँ मतदाताओं के समर्थन के लिए जोरदार चुनाव प्रचार कर रही हैं। हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि आखिर रविवार को जनता किस पार्टी को मत देकर विजयी बनाती है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 February 2025 Updates On Amar Ujala
कांग्रेस नेता शशि थरूर - फोटो : PTI

कांग्रेस में अनदेखी पर शशि थरूर ने राहुल गांधी से किया सवाल
हाल ही में राहुल से मुलाकात के दौरान थरूर ने पार्टी में अपनी अनदेखी और संसद में किसी भी प्रमुख बहस में उन्हें शामिल नहीं किए जाने पर शिकायत की थी। बैठक के बाद थरूर ने तो सबकुछ ठीक होने का दावा किया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक कुछ भी ठीक नहीं है।पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 February 2025 Updates On Amar Ujala
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

USAID पर मिली जानकारी चिंताजनक, की जा रही जांच-  एस जयशंकर 
जयशंकर ने कहा कि देश की कुछ गतिविधियों के लिए अमेरिकी फंडिंग पर ट्रंप प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी चिंताजनक है और सरकार इसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यूएसएड को भारत में सद्भावनापूर्ण गतिविधियां करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन दुर्भावनापर्ण गतिविधियों की जानकारी मिली है। निश्चित रूप से यह विचार का विषय है। अगर इसमें कुछ सच है, तो देश को पता होना चाहिए कि कौन लोग दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों में शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 February 2025 Updates On Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

महाकुंभ का सबसे अधिक दौरा करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ
जनवरी से लेकर 22 फरवरी तक के 45 दिनों में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 12 बार मेले का दौरा किया। ऐसा करने वाले वह पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। महाकुंभ का इतिहास तो बहुत प्राचीन हैं। लेकिन आजाद भारत का पहला महाकुंभ 1954 में 14 जनवरी से तीन मार्च तक लगा था। उस वक्त मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत थे। वह दो से तीन बार आकर पैदल व नाव से जायजा लेकर गये थे। इसके अलावा कोई अन्य सीएम इतनी बार महाकुंभ में नहीं आया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 February 2025 Updates On Amar Ujala
गर्मी - फोटो : अमर उजाला

तीन महीने पड़ेगी अधिक गर्मी, सूखा-लू जैसी घटनाएं बढ़ेंगी
आने वाले तीन महीनों मार्च से मई 2025 के दौरान वैश्विक स्तर पर तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। खासकर अरब प्रायद्वीप, उत्तर-पूर्वी एशिया, पश्चिमी तटीय भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में अधिक गर्मी दर्ज की जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed