फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Global temperatures are likely to be above normal during coming three months from March to May 2025

मौसम: तीन महीने पड़ेगी अधिक गर्मी, सूखा-लू जैसी घटनाएं बढ़ेंगी; विश्व मौसम संगठन के मुताबिक- फसलों पर होगा असर

Sun, 23 Feb 2025 05:21 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 23 Feb 2025 05:21 AM IST
सार

विश्व मौसम संगठन (डब्ल्यूएमओ) के अनुसार, इसके साथ ही, सूखा, लू, भारी बारिश जैसी मौसमी घटनाएं बढ़ सकती हैं, जो बाढ़, बीमारियों और कीटों के हमलों को बढ़ावा देकर फसलों की पैदावार और गुणवत्ता पर असर डाल सकती हैं।

विज्ञापन
Global temperatures are likely to be above normal during coming three months from March to May 2025
रिकॉर्ड गर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आने वाले तीन महीनों मार्च से मई 2025 के दौरान वैश्विक स्तर पर तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। खासकर अरब प्रायद्वीप, उत्तर-पूर्वी एशिया, पश्चिमी तटीय भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में अधिक गर्मी दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन


विश्व मौसम संगठन (डब्ल्यूएमओ) के अनुसार, इसके साथ ही, सूखा, लू, भारी बारिश जैसी मौसमी घटनाएं बढ़ सकती हैं, जो बाढ़, बीमारियों और कीटों के हमलों को बढ़ावा देकर फसलों की पैदावार और गुणवत्ता पर असर डाल सकती हैं। पिछले तीन महीनों (नवंबर 2024 से जनवरी 2025) के मौसम के आंकड़ों के आधार पर यह अनुमान लगाया गया है कि आगामी मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे, लेकिन गर्मी सामान्य से अधिक बनी रहेगी। डब्ल्यूएमओ की रिपोर्ट बताती है कि नवंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच ज्यादातर महासागरों में समुद्री सतह का तापमान (एसएसटी) सामान्य से अधिक था।
विज्ञापन


अल नीनो या ला नीना का प्रभाव नहीं
 मार्च से मई 2025 तक प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य होने की उम्मीद है, जिससे इस दौरान कोई मजबूत अल नीनो या ला नीना प्रभावी नहीं रहेगा। यह स्थिति अल नीनो-दक्षिणी दोलन (ईएनएसओ) की तटस्थ अवस्था को दर्शाती है। हालांकि, भूमध्यरेखीय अटलांटिक महासागर के उत्तरी और दक्षिणी भागों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के जिन इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका है, उनमें अफ्रीका के बड़े हिस्से, मेडागास्कर, ज्यादातर एशियाई क्षेत्र, दक्षिण अमेरिका के कुछ भाग, कैरिबियन, मध्य अमेरिका, उत्तरी अमेरिका के दक्षिणी और पूर्वी हिस्से, पश्चिमी प्रशांत और पूरा यूरोप शामिल हैं। विशेष रूप से अरब प्रायद्वीप, उत्तर-पूर्वी एशिया, पश्चिमी तटीय भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में तापमान सामान्य से कहीं अधिक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed