फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   USAID row: Jaishankar says Information from US 'concerning', govt looking into it

Jaishankar: 'USAID पर मिली जानकारी चिंताजनक, की जा रही जांच'; एस जयशंकर ने गठबंधन निर्माण पर भी दिया जोर

Sun, 23 Feb 2025 12:07 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 23 Feb 2025 12:07 AM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय पौराणिक कथाओं के शाश्वत ज्ञान पर प्रकाश डाला और हनुमान की महान कूटनीति और आधुनिक विदेश नीति के बीच समानताएं बताईं। उन्होंने आज के दौर में गठबंधन निर्माण को भी बहुत महत्वपूर्ण बताया।
 

विज्ञापन
USAID row: Jaishankar says Information from US 'concerning', govt looking into it
एस. जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

जयशंकर ने कहा कि देश की कुछ गतिविधियों के लिए अमेरिकी फंडिंग पर ट्रंप प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी चिंताजनक है और सरकार इसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यूएसएड को भारत में सद्भावनापूर्ण गतिविधियां करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन दुर्भावनापर्ण गतिविधियों की जानकारी मिली है। निश्चित रूप से यह विचार का विषय है। अगर इसमें कुछ सच है, तो देश को पता होना चाहिए कि कौन लोग दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों में शामिल हैं। आगे बोलते हुए उन्होंने गठबंधन निर्माण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में गठबंधन निर्माण बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही जयशंकर ने यह भी कहा कि सुरक्षा के बारे में हमारे विचार को वास्तव में तकनीकी दुनिया में विस्तार करना होगा।

विज्ञापन


हनुमान के लंका अभियान की कहानी सुनाई
शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय साहित्य महोत्सव में जयशंकर ने हनुमान के लंका अभियान की कहानी सुनाई, जहां उन्हें भगवान राम ने खुफिया जानकारी इकट्ठा करने और सीता से मिलने के लिए भेजा था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रावण के दरबार की गतिशीलता को समझने में हनुमान का रणनीतिक दृष्टिकोण आज की कूटनीति का सार दर्शाता है। यह सहयोगियों को बढ़ाना, विविध समूहों का प्रबंधन करना और समान लक्ष्यों की दिशा में काम करना है।
विज्ञापन


जयशंकर ने कहा, देखिए, हनुमान जी को प्रभु श्रीराम ने शत्रु के क्षेत्र में भेजा। कहा कि वहां जाकर वहां की भूमि की स्थिति का पता लगाएं। इस अभियान का सबसे कठिन हिस्सा वहां जाकर सीता से मिलना और उनका मनोबल बनाए रखा है। लेकिन वह खुद को आत्मसमर्पण कर रावण के दरबार पहुंच जाते हैं और वहां की स्थिति के बारे में समझते हैं। उन्होंने कहा कि जब आप विदेश नीति की कूटनीति के बारे में कहते हैं तो यह क्या है। इस एक तरह से सामान्य ज्ञान की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज के दौर में गठबंधन निर्माण बहुत महत्वपूर्ण है : जयशंकर
जयशंकर ने कहा कि आज हम देश के लिए क्या कर रहे हैं। हम अपने मित्र देशों को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। हम अलग-अलग देशों को साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं, जिनमें से सभी थोड़े बहुत हो सकते हैं। आप जानते हैं, वे सभी एक ही पृष्ठ पर नहीं हो सकते हैं, लेकिन हम उन सभी को एक साथ लाने और एक लक्ष्य की ओर काम करने की कोशिश कर रहे हैं। अब, इस तरह का गठबंधन निर्माण बहुत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed