फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On being ignored in Congress Shashi Tharoor asked Rahul Gandhi about his role in party

Politics: 'पार्टी में क्या है मेरी भूमिका?' कांग्रेस में अनदेखी पर शशि थरूर ने राहुल गांधी से किया सवाल

Sun, 23 Feb 2025 04:14 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 23 Feb 2025 04:14 AM IST
सार

हाल ही में राहुल से मुलाकात के दौरान थरूर ने पार्टी में अपनी अनदेखी और संसद में किसी भी प्रमुख बहस में उन्हें शामिल नहीं किए जाने पर शिकायत की थी। बैठक के बाद थरूर ने तो सबकुछ ठीक होने का दावा किया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक कुछ भी ठीक नहीं है।

विज्ञापन
On being ignored in Congress Shashi Tharoor asked Rahul Gandhi about his role in party
कांग्रेस सांसद शशि थरूर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस में हाशिये पर चल रहे सांसद शशि थरूर ने राहुल गांधी से पार्टी में अपनी भूमिका के बारे में पूछा है। हालांकि उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा और केरल में वाममोर्चा सरकार की सराहना करने के बाद से ही थरूर कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आ गए हैं और पार्टी में उनकी अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन


हाल ही में राहुल से मुलाकात के दौरान थरूर ने पार्टी में अपनी अनदेखी और संसद में किसी भी प्रमुख बहस में उन्हें शामिल नहीं किए जाने पर शिकायत की थी। बैठक के बाद थरूर ने तो सबकुछ ठीक होने का दावा किया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक कुछ भी ठीक नहीं है। थरूर ने राहुल के सामने जितने भी सवाल उठाए और उन पर स्पष्ट जवाब मांगा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की तरफ से उनमें से किसी भी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन


थरूर ने पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे और केरल सरकार की ओर से उद्यमिता को बढ़ावा दिए जाने की सराहना की थी, जो कांग्रेस को रास नहीं आई। कांग्रेस ने पीएम की अमेरिकी दौरे की आलोचना की थी। वहीं, केरल में प्रदेश कांग्रेस पार्टी खुलकर वाममोर्चा सरकार की आलोचना करती है। सूत्रों के अनुसार, थरूर ने राहुल से मुलाकात के दौरान उन्हें आॅल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस से बाहर किए जाने पर भी असंतोष जताया था, जिसका गठन उन्होंने ही किया था। उन्होंने यह भी पूछा था कि अगले साल केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव में क्या पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाएगी। इस पर राहुल ने कहा कि पार्टी ने कोई सीएम चेहरा घोषित नहीं करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed