फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 August 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: UP में 60 हजार से अधिक सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा आज से; 'ट्रेन फोर्स वन' से कीव पहुंचेंगे PM मोदी

Fri, 23 Aug 2024 07:27 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 23 Aug 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 August 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए शुक्रवार से लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा आगामी 5 दिन तक रोजाना दो पालियों में होगी, जिसके लिए पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों पोलैंड और यूक्रेन के दौरे पर हैं।  पोलैंड की यात्रा खत्म कर आज वे ट्रेन से 10 घंटे का सफर करके यूक्रेन पहुंचेंगे। मोदी शुक्रवार की सुबह करीब 7 घंटे यूक्रेन की राजधानी कीव में रहेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ वार्ता करेंगे। इसमें यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से अमेरिका के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह अमेरिकी रक्षा सचिव ऑस्टिन लॉयड के साथ बैठक करेंगे। इसमें रक्षा सहयोग की मजबूती को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा रक्षा मंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सहायक जेक सुलविन से मुलाकात करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 August 2024 Updates On Amar Ujala
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से - फोटो : अमर उजाला

यूपी में 60 हजार से अधिक सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा आज से
प्रदेश पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए शुक्रवार से लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा आगामी 5 दिन तक रोजाना दो पालियों में होगी, जिसके लिए पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा ने बताया कि ई-केवाईसी और बॉयोमैट्रिक सत्यापन के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 August 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की - फोटो : Amar Ujala
Modi in Ukraine: 'ट्रेन फोर्स वन' से आज कीव पहुंचेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों पोलैंड और यूक्रेन के दौरे पर हैं।  पोलैंड की यात्रा खत्म कर आज वे ट्रेन से 10 घंटे का सफर करके यूक्रेन पहुंचेंगे। मोदी शुक्रवार की सुबह करीब 7 घंटे यूक्रेन की राजधानी कीव में रहेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ वार्ता करेंगे। इसमें यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर भी चर्चा होगी। गौरतलब है कि करीब तीन दशक पहले दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा होगी। इस दौरे पर पूरी दुनिया की नजर है। अमेरिका ने प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन यात्रा को अहम करार दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 August 2024 Updates On Amar Ujala
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई

चार दिवसीय अमेरिकी दौरे पर पहुंचे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमेरिका के चार दिवसीय दौरे पर पहुंच चुके हैं। आज वह अमेरिकी रक्षा सचिव ऑस्टिन लॉयड के साथ बैठक करेंगे। इसमें रक्षा सहयोग की मजबूती को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा रक्षा मंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सहायक जेक सुलविन से मुलाकात करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 August 2024 Updates On Amar Ujala
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

Lausanne Diamond League: नीरज ने किया सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, दूसरे स्थान पर रहे
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे। नीरज लुसाने में अपनी लय में नहीं दिखे और लगातार एंडरसन पीटर्स से पीछे रहे। नीरज शुरुआती चार प्रयास में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे और चौथे स्थान पर चल रहे थे, लेकिन पांचवें प्रयास में उन्होंने दम दिखाया और शीर्ष तीन में जगह बनाई। हालांकि, अंतिम प्रयास में नीरज ने सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 89.49 मीटर का श्रेष्ठ थ्रो किया और वह दूसरे स्थान पर रहे। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने छठे प्रयास में 90.61 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो किया और विजेता बनकर उभरे। नीरज ने इसी के साथ अगले महीने होने वाले डायमंड लीग के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 August 2024 Updates On Amar Ujala
भारत निर्वाचन आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा चुनाव के लिए तैनात होंगे 400 पर्यवेक्षक
चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए तैनात किए जा रहे 400 से अधिक पर्यवेक्षकों से बृहस्पतिवार को कहा कि वे निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान फर्जी बयानों से सतर्क रहें। आयोग ने पर्यवेक्षकों को सलाह दी है कि वे चुनाव प्रक्रिया को पटरी से उतारने की कोशिश करने वाले ऐसे बयानों का त्वरित जवाब सुनिश्चित करें। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 August 2024 Updates On Amar Ujala
कोलकाता की घटना के विरोध में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : पीटीआई

 'सुप्रीम' अपील के बाद फोर्डा ने स्थगित की हड़ताल
सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) और राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य संगठनों ने भी आंदोलन खत्म करने का फैसला किया है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं फिर से सामान्य हो जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 August 2024 Updates On Amar Ujala
नेस्ले - फोटो : i stock

लॉरेंट फ्रीक्स नेस्ले के नए सीईओ नामित, एक सितंबर को संभालेंगे पद
नेस्ले के सीईओ के रूप में आठ साल सेवाएं देने के बाद मार्क श्नाइडर ने पद छोड़ने का फैसला किया है। अब उनकी जगह लैटिन अमेरिका के बॉस लॉरेंट फ्रीक्स लेंगे। नेस्ले कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी कर कहा, 'श्नाइडर ने सीईओ और निदेशक मंडल के सदस्य के रूप में अपनी भूमिकाएं छोड़ने का फैसला किया है। यह कदम 1 सितंबर से प्रभावी होगा।' वहीं, श्नाइडर ने कहा, 'पिछले 8 वर्षों से नेस्ले का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। हमने जो हासिल किया है, उसके लिए मैं आभारी हूं, नेस्ले को भविष्य के लिए उपयुक्त, नवोन्मेषी और टिकाऊ व्यवसाय में बदल दिया है।' पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 August 2024 Updates On Amar Ujala
शेख हसीना - फोटो : एएनआई

Bangladesh: पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना-सहयोगियों पर हत्या के पांच और मामले दर्ज
बांग्लादेश हिंसा के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ दर्ज हो रहे केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को भी उनके और उनकी पूर्व कैबिनेट सहित शीर्ष पुलिस अधिकारियों के खिलाफ करीब पांच और हत्या के मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही हसीना के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या 49 हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पांच मामलों में से तीन ढाका में दर्ज किए गए, जबकि दो मामले नरसिंगडी और बोगुरा में दर्ज किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 August 2024 Updates On Amar Ujala
कमला हैरिस - फोटो : PTI

US: हैरिस आज शिकागो में राष्ट्रपति पद का नामांकन करेंगी स्वीकार
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस आज यानी बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को शिकागो में राष्ट्रपति पद का नामांकन स्वीकार करेंगी। वह डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में अपने राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा भाषण देंगी। इस दौरान वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बात करेंगी। मिसौरी की 47 वर्षीय प्रतिनिधि अमांडा टेलर ने कहा, डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में हैरिस का संबोधन तूफान मचाने वाला है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 August 2024 Updates On Amar Ujala
त्रिपुरा में बाढ़ के दौरान लोगों को बचाती टीम। - फोटो : PTI

त्रिपुरा में भूस्खलन और बाढ़ से हाहाकार; 22 लोगों की मौत
त्रिपुरा में भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन से हाहाकार मचा है। इसके चलते राज्य में 22 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग लापता हो गए हैं। बाढ़ और भूस्खलन को देखते हुए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। इसके चलते अब तक 65,400 लोगों ने 450 राहत शिविरों में शरण ली है।  एनडीआरएफ की चार टीमें बचाव अभियान में राज्य की सहायता कर रही हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के सीएम से बात करके हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। वहीं राज्य सरकार ने अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद करने का एलान किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed