फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP constable recruitment: Examination will be held at 1174 centers in the state from tomorrow, these special a

यूपी सिपाही भर्ती : प्रदेश के 1174 केंद्रों पर परीक्षा आज से, सॉल्वर रोकने के लिए किए गए ये खास इंतजाम

Fri, 23 Aug 2024 12:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 23 Aug 2024 12:27 AM IST
सार

UP constable recruitment:पांच दिन होने वाली यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल न हो इसके लिए शासन ने सख्त इंतजाम किए हैं। 
 

विज्ञापन
UP constable recruitment: Examination will be held at 1174 centers in the state from tomorrow, these special a
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए शुक्रवार से लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा आगामी 5 दिन तक रोजाना दो पालियों में होगी, जिसके लिए पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा ने बताया कि ई-केवाईसी और बॉयोमैट्रिक सत्यापन के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


डीजी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और निर्देश पर शुक्रवार से भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सुरक्षा की समीक्षा मुख्यमंत्री खुद कर रहे हैं। सभी 67 जिलों में प्रश्न पत्र आ चुके हैं, जिन्हें ईवीएम की तर्ज पर पुख्ता सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है। अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए प्रदेश सरकार ने बसों में मुफ्त यात्रा का इंतजाम किया है तो रेलवे की मदद से ट्रेनों में अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त बोगियां लगाई गयी हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 2300 मजिस्ट्रेट और 25 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों के आधार कार्ड की जानकारी उनके दस्तावेजों से मेल नहीं खा रही है, उन्हें करीब ढाई घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर आकर अपना ई-केवाईसी कराना होगा। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पूर्व गेट बंद कर दिए जाएंगे और किसी भी सूरत में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। सभी केंद्रों में एक सुरक्षा अधिकारी भी तैनात रहेगा। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी केंद्रों का लगातार भ्रमण करेंगे। परीक्षा केंद्रों के साथ रेलवे, मेट्रो स्टेशन, बस, टैक्सी स्टैंड, होटल, रेस्टोरेंट पर भीड़ प्रबंधन की भी व्यवस्था की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर सीसीटीवी की 24 अभ्यर्थियों पर नजर
परीक्षा केंद्रों में लगाए गए प्रत्येक सीसीटीवी के दायरे मे 24 अभ्यर्थी आएंगे। इसके अलावा आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए अभ्यर्थियों की पहचान की जाएगी ताकि कोई सॉल्वर परीक्षा केंद्र में घुसपैठ नहीं कर सके। प्रत्येक केंद्र में इलेक्ट्रानिक गैजेट्स का इस्तेमाल रोकने के लिए जैमर लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के रास्तों पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। चिन्हित हॉट-स्पॉट्स की ड्रोन कैमरों से चेकिंग की जाएगी। एसटीएफ, जिला पुलिस, क्राइम ब्रांच समेत तमाम एजेंसियां परीक्षा केंद्रों के आसपास सक्रिय रहेंगी। वहीं यातायात, रेलवे, यूपी 112 के साथ सभी जोन के एडीजी, पुलिस कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

इन वस्तुओं पर प्रतिबंध

UP constable recruitment: Examination will be held at 1174 centers in the state from tomorrow, these special a
UP Police Constable Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा केंद्र पर पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, ज्यामितीय-पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबिल, इलेक्ट्रानिक पेन, स्कैनर, डिजिटल पेन, मोबाइल, चाभी, कैमरा, घड़ी, ज्वेलरी, स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रो फोन, पेजर, हेल्थ बैंड, बटुआ, पर्स, काला चश्मा, हैंडबैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाना, सिगरेट, लाइटर, माचिस, गुटका आदि ले जाने पर प्रतिबंध है। हालांकि धार्मिक प्रतीक चिन्ह जैसे मंगलसूत्र, कड़ा आदि और पावर वाले चश्मे पर प्रतिबंध नहीं है।

फैक्ट फाइल
- 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त को रोजाना दो पालियों में परीक्षा
- 48,17,441 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए किया है आवेदन
- 67 जिलों के 1174 केंद्रों पर लिखित परीक्षा का होगा आयोजन
- 9.50 लाख अभ्यर्थी प्रत्येक दिन परीक्षा में होंगे शामिल
- 02 घंटे की परीक्षा, 5 मिनट अतिरिक्त भी मिलेंगे
- 2300 मजिस्ट्रेट, 25 हजार पुलिसकर्मी किए गए हैं तैनात
- 6.50 लाख से अधिक अभ्यर्थी दूसरे प्रदेशों से आएंगे
 

11 टेलीग्राम चैनल और 1541 पेपर लीक के आरोपी रडार पर

प्रदेश के 1174 केंद्रों पर परीक्षा आज से, सॉल्वर रोकने के लिए किए गए ये खास इंतजामलखनऊ। सिपाही भर्ती परीक्षा को फूलप्रूफ बनाने के लिए पूरे प्रदेश में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिन जिलों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं, वहां भी सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर सिपाही भर्ती का पेपर बेचने का दावा करने वाले 11 टेलीग्राम चैनल और कुछ व्हाट्सएप ग्रुप हैं, जिनके खिलाफ जिलों में मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। इसके अलावा बीते 12 सालों में पेपर लीक, सॉल्वर गैंग, नकल माफिया गिरोह के 1541 सदस्यों पर भी एसटीएफ और जिलों की पुलिस द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है।

वहीं दूसरी ओर उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की हेल्पलाइन पर अब तक परीक्षा से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए 12 हजार से अधिक कॉल्स आ चुकी हैं। शुक्रवार को दो पालियों में होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले अधिकांश अभ्यर्थियों ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए हैं। भर्ती बोर्ड ने करीब 20,500 अभ्यर्थी ऐसे चिन्हित किए हैं, जिनके आधार कार्ड की जानकारी उनके दस्तावेजों से मिलान नहीं खा रही है। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर ढाई घंटे पहले आकर अपना ई-केवाईसी कराने की जानकारी एडमिट कार्ड में दी गयी है। वहीं बाकी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पूर्व पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पूर्व गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा की तिथियों के दौरान जिले में आने वाले संदिग्धों पर पैनी नजर रखने को कहा गया है। साथ ही किराएदारों का सत्यापन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या के मुताबिक एसपी, एएसपी और सीओ को पर्यवेक्षक बनाया गया है। केंद्रों पर राजपत्रित अधिकारियों एवं मजिस्ट्रेट की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लगायी गयी है।

इन पर भी रहेगी नजर
केंद्रों के आसपास स्थित फोटोकाॅपी की दुकानों, साइबर कैफे, मोटरसाइकिल स्टैंड आदि की चेकिंग भी होगी। जिन थाना क्षेत्रों में परीक्षा केंद्र बने हैं, वहां यूपी-112 पीआरवी के वाहनों के चार्ट में आसपास के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों को भी चिन्हित किया गया है। इन जगहों पर लगातार यूपी 112 के पीआरवी वाहनों का मूवमेंट रहेगा। केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग तथा परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल, इलेक्ट्रानिक गैजेट्स एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री ले जाने के संबंध में जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। केंद्रों के प्रवेश स्थलों पर अभ्यर्थियों की तलाशी में सहयोग के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी (महिला एवं पुरुष) तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed