फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nestlé new CEO Laurent Freixe to take charge Mark Schneider terminates services after eight years

Nestle: लॉरेंट फ्रीक्स नेस्ले के नए सीईओ नामित, एक सितंबर को संभालेंगे पद; मार्क श्नाइडर ने समाप्त की सेवाएं

Fri, 23 Aug 2024 01:37 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा (स्विट्जरलैंड)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा (स्विट्जरलैंड) Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 23 Aug 2024 01:37 AM IST
सार

नेस्ले ने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी कर कहा, 'श्नाइडर ने सीईओ और निदेशक मंडल के सदस्य के रूप में अपनी भूमिकाएं छोड़ने का फैसला किया है। यह कदम 1 सितंबर से प्रभावी होगा।'
 

विज्ञापन
Nestlé new CEO Laurent Freixe to take charge Mark Schneider terminates services after eight years
नेस्ले - फोटो : i stock

विस्तार

नेस्ले के सीईओ के रूप में आठ साल सेवाएं देने के बाद मार्क श्नाइडर ने पद छोड़ने का फैसला किया है। अब उनकी जगह लैटिन अमेरिका के बॉस लॉरेंट फ्रीक्स लेंगे। नेस्ले कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी कर कहा, 'श्नाइडर ने सीईओ और निदेशक मंडल के सदस्य के रूप में अपनी भूमिकाएं छोड़ने का फैसला किया है। यह कदम 1 सितंबर से प्रभावी होगा।' वहीं, श्नाइडर ने कहा, 'पिछले 8 वर्षों से नेस्ले का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। हमने जो हासिल किया है, उसके लिए मैं आभारी हूं, नेस्ले को भविष्य के लिए उपयुक्त, नवोन्मेषी और टिकाऊ व्यवसाय में बदल दिया है।'

विज्ञापन


नेस्ले ने अपने बयान में कहा, फ्रीक्स 1986 में फ्रांस में कंपनी में शामिल हुए थे। उन्होंने 2008 के वित्तीय संकट के दौरान और 2014 तक कंपनी के यूरोपीय क्षेत्र का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया। इसके बाद उन्हें 2022 में नवनिर्मित लैटिन अमेरिका क्षेत्र का कार्यभार संभालने के लिए अमेरिका क्षेत्र का सीईओ नामित किया गया। अब फ्रीक्स को 2025 की वार्षिक आम बैठक में निदेशक मंडल के लिए एक उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने कहा, 'नेस्ले की रणनीति के अनुरूप श्नाइडर ने कॉफी, पालतू जानवरों की देखभाल और पोषण संबंधी स्वास्थ्य उत्पादों जैसी उच्च विकास श्रेणियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कंपनी के पोर्टफोलियो को सक्रिय रूप से आकार दिया है।' वहीं, नेस्ले के अध्यक्ष पॉल बुके ने नए नामित सीईओ फ्रीक्स की प्रशंसा की। कहा, वह रणनीतिक कौशल, व्यापाक बाजार अनुभव और विशेषज्ञता के साथ-साथ बाजार-उपभोक्ताओं की गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने कहा, 'फ्रीक्स लॉरेंट इस समय नेस्ले के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।'

बता दें कि नेस्प्रेस्सो कॉफी कैप्सूल से लेकर पुरीना डॉग फूड और हागेन-डेज आइसक्रीम बेचने वाली नेस्ले कंपनी को हाल के वर्षों में विवाद का सामान करना पड़ा है। स्विस एनजीओ पब्लिक आई ने नेस्ले पर अमीर देशों की अपेक्षा कम आय वाले देशों में उच्च स्तर की अतिरिक्त चीनी के साथ बेबी फूड बेचने का आरोप लगाया है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि उसके पास कोई दोहरा मापदंड नहीं है। उसने हर जगह समान पोषण और स्वास्थ्य सिद्धांत लागू किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed