Top News: 78वां स्वतंत्रता दिवस आज, पीएम मोदी करेंगे संबोधित; कोलकाता में आधी रात को सड़कों पर उतरी नारीशक्ति
स्वतंत्रता दिवस पर इस बार 11 श्रेणियों के तहत 18 हजार मेहमान आकर्षण का केंद्र होंगे। खास बात यह है कि इनमें से 6 हजार खास मेहमान महिला, किसान, युवा और गरीब वर्ग के होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से देश को विकास का संदेश देंगे और 2047 तक देश को विकसित बनाने लिए अपना विजन जनता के सामने रखेंगे। इधर, अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। यह प्रक्रिया 30 अगस्त तक चलेगी। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के मणिपुर मिजोरम समेत दक्षिण भारत के केरल और कर्नाटक तक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन का कहर बना हुआ है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा समेत 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत में अगले सात दिन कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान भी जताया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
78वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी 11वीं बार लालकिले से करेंगे संबोधित
स्वतंत्रता दिवस पर इस बार 11 श्रेणियों के तहत 18 हजार मेहमान आकर्षण का केंद्र होंगे। खास बात यह है कि इनमें से 6 हजार खास मेहमान महिला, किसान, युवा और गरीब वर्ग के होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से देश को विकास का संदेश देंगे और 2047 तक देश को विकसित बनाने लिए अपना विजन जनता के सामने रखेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
बंगाल में आधी रात को सड़कों पर उतरीं महिलाएं, दिखा भयंकर गुस्सा
कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में पूरे पश्चिम बंगाल में बुधवार रात महिलाएं सड़कों पर उतर गईं और जमकर प्रदर्शन किया। बुधवार रात साढ़े 11 बजे के बाद कोलकाता में शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन बंगाल के अधिकतर छोटे बड़े शहरों में फैल गया। पढ़ें पूरी खबर...
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आज से शुरू
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। यह प्रक्रिया 30 अगस्त तक चलेगी। छात्र फाउंडेशन की वेबसाइट amarujalafoundation.org या अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com अथवा www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2024 लिंक पर जाकर छात्रवृत्ति फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य है। पढ़ें पूरी खबर...
राजस्थान-पंजाब समेत 27 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के मणिपुर मिजोरम समेत दक्षिण भारत के केरल और कर्नाटक तक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन का कहर बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश में मकान ढहने और पहाड़ से पत्थर गिरने से एक बुजुर्ग दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। वहीं, उत्तराखंड में जगह-जगह भूस्खलन के चलते आदि कैलाश मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद करनी पड़ी है। झारखंड के सिमडेगा जिले में हाकी खेलते समय बिजली गिरने से तीन खिलाड़ियों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
Independence Day: लाल किले से PM मोदी कर सकते हैं ये बड़े एलान
देश में आज यानी 15 अगस्त को 78वां स्वतंत्रता दिवस को लेकर जश्न का माहौल है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 11वीं बार लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद पीएम देशवासियों को संबोधित करेंगे। अपने इस भाषण में पीएम देश के लिए कुछ बड़े एलान भी कर सकते हैं, क्योंकि लाल किला से अपने पहले दस संबोधन में भी वे ऐसे ही कुछ खास एलान कर चुके हैं। अपने पहले संबोधन में पीएम मोदी देश की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विभिन्न मुद्दों पर बड़े एलान कर चुके हैं। अनुमान है कि पीएम इस बार अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन के दौरान देश के युवाओं और आधी आबादी यानी महिलाओं को लेकर कुछ बड़े एलान कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
खेल पंचाट के फैसले को अब भी चुनौती दे सकती हैं विनेश फोगाट?
महिला पहलवान विनेश फोगाट की अपील खेल पंचाट (सीएएस) में खारिज हो गई है, लेकिन इस बारे में चर्चा तेज हो गई है कि क्या इस भारतीय पहलवान के पास अब भी पदक जीतने का कोई मौका है? या वह इस फैसले को चुनौती दे सकती हैं? खेल पंचाट ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के पक्ष में फैसला दिया है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि विनेश के लिए दरवाजे पूरी तरह बंद हो चुके हैं। नियम के अनुसार, विनेश इस फैसले को स्विस कोर्ट में चुनौती दे सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर...
अफ्रीका में फैला एमपॉक्स वायरस का नया वैरिएंट, कांगो सबसे अधिक प्रभावित
अफ्रीका के 13 देश इन दिनों एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) के प्रकोप से जूझ रहे हैं। इनमें 96 फीसदी से अधिक मामले केवल कांगो में मिले हैं। वहीं, अब कांगो से एमपॉक्स का नया वैरिएंट फैलना शुरू हो गया, जिसमें मृत्यु दर करीब 3-4 फीसदी है, जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कांगो और अफ्रीकी देशों में एमपॉक्स के प्रकोप को वैश्विक आपातकाल घोषित कर दिया है। वहीं, इस वायरस के लिए अफ्रीका महाद्वीप में सीमित मात्रा में टीका उपलब्ध है। पढ़ें पूरी खबर...
Kolkata: आरजीकर अस्पताल में तोड़फोड़-पथराव, प्रदर्शनकारियों के भेष में घुसे उपद्रवी
आरजी कर मेडिकल कॉलेज परिसर में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को प्रदर्शनकारियों के भेष में उपद्रवियों का एक समूह घुस आया, जिसने अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ ही तोड़फोड़ की। इस दौरान उपद्रवियों ने कई वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए। जब सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उपद्रवियों ने पुलिस कर्मियों पर भी पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया। इस बीच, कुछ पुलिस अधिकारियों के घायल होने की भी खबर है। घटना के बाद कॉलेज परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
बांग्लादेश: हसीना पर मानवता के खिलाफ अपराध की शिकायत दर्ज
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान हुई हत्याओं में शामिल लोगों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में मुकदमा चलेगा। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) की जांच एजेंसी में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें उन पर मानवता के खिलाफ अपराध करने का आरोप लगाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
रूस में भारत की अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
रूस में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को रूस के कुछ क्षेत्र छोड़ने के लिए कहा है। भारतीय दूतावास ने ब्रांस्क, बेलगोरोड और कुर्स्क को खाली करने के लिए कहा है। सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट करते हुए भारतीय दूतावास ने कहा, "ब्रांस्क, बेलगोरोड और कुर्स्क क्षेत्रों में भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वो इन इलाकों में हाल में हुईं घटनाओं को लेकर सतर्क हो जाएं और अस्थाई रूप से इन इलाकों को खाली करके कहीं और चले जाएं। स्थानांतरित होने के लिए कोई भी भारतीय छात्र इस इमेल आईडी edu1.moscow@mea.gov.in या टेलीफोन +7 965 277 3414 नंबर पर संपर्क करता है। पढ़ें पूरी खबर...