फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather: Heavy rain alert in 27 states including Rajasthan-Punjab know all updates in hindi

Weather: राजस्थान-पंजाब समेत 27 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; उत्तराखंड में भूस्खलन से आदि कैलाश मार्ग बंद

Thu, 15 Aug 2024 05:28 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 15 Aug 2024 05:28 AM IST
सार

उत्तराखंड से लेकर राजस्थान और सुदूर दक्षिण के राज्य तमिलनाडु, केरल से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश का कहर जारी है।मौसम विभाग की माने तो अगले सात दिन हालात में बहुत बदलाव भी नहीं आने वाला है क्योंकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर पूर्व, पूर्वोत्तर और दक्षिण के कई राज्यों में इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन
Weather: Heavy rain alert in 27 states including Rajasthan-Punjab know all updates in hindi
झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के मणिपुर मिजोरम समेत दक्षिण भारत के केरल और कर्नाटक तक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन का कहर बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश में मकान ढहने और पहाड़ से पत्थर गिरने से एक बुजुर्ग दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। वहीं, उत्तराखंड में जगह-जगह भूस्खलन के चलते आदि कैलाश मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद करनी पड़ी है। झारखंड के सिमडेगा जिले में हाकी खेलते समय बिजली गिरने से तीन खिलाड़ियों की मौत हो गई। 

विज्ञापन

 

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा समेत 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत में अगले सात दिन कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान भी जताया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की कुमझवाड़ पंचायत के पलेला गांव में तीन मंजिला कच्चा मकान ढहने से मलबे में बुजुर्ग पति-पत्नी दब गए। ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत मलबे से निकालकर जिला अस्पताल बिलासपुर में भर्ती करवाया। इसके अलावा मकान की धरातल मंजिल में बांधी गई सात बकरियां मलबे में दब कर मर गईं। 

 
विज्ञापन

उधर, कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी-पंडोह के बीच चार मील के पास सुबह 7:30 बजे चलती ऑल्टो कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार सवार चाची और भतीजा जख्मी हो गए। दोनों अस्पताल में उपचाराधीन हैं। प्रदेश में 75 सड़कें, 19 बिजली ट्रांसफार्मर और 105 पेयजल योजनाएं ठप हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग पर मालपा से कुछ दूर भारी भूस्खलन हो गया है। इससे तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग वाहनों के लिए बंद हो गया है। दोनों ओर 10 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। लोग पैदल आवाजाही कर रहे हैं। उधर, बिहार के पटना सहित कुछ जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बारिश से गंगा नदी किनारे स्थित कई इलाके जल मग्न हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed