फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   application process for Atul Maheshwari Scholarship Examination-2024 starts today know all details here

Atul Maheshwari Scholarship: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आज से शुरू, इस लिंक से भर सकते हैं फॉर्म

Thu, 15 Aug 2024 02:06 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 15 Aug 2024 02:06 AM IST
सार

इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले 22 विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये और 11वीं-12वीं के 22 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति के लिए एक लिखित परीक्षा 83 शहरों में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
application process for Atul Maheshwari Scholarship Examination-2024 starts today know all details here
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। यह प्रक्रिया 30 अगस्त तक चलेगी। छात्र फाउंडेशन की वेबसाइट amarujalafoundation.org  या अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com अथवा www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2024 लिंक पर जाकर छात्रवृत्ति फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य है। 

विज्ञापन


छात्रवृत्ति के लिए एक लिखित परीक्षा 83 शहरों में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। फॉर्म भरते समय विद्यार्थी लिखित परीक्षा के लिए अपनी सुविधानुसार शहर का चयन कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र की जानकारी ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए आवेदक की ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है।  
विज्ञापन


इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले 22 विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये और 11वीं-12वीं के 22 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड के केवल नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले वही छात्र पात्र हैं, जिन्होंने पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त किए हों और जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम हो। बीपीएल कार्ड धारक परिवार के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। आठवीं और बारहवीं उत्तीर्ण कर चुके छात्र आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। 2023 में आयोजित की गई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में एक लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे और उनमें से सफल 44 विद्यार्थियों के बीच छात्रवृत्ति के रूप में 27.5 लाख रुपये वितरित किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक एमबी से ज्यादा का न हो दस्तावेज 
आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट, आवासीय पते का प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। कोई भी दस्तावेज एक एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए, नहीं तो आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। 


दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां 
पिछले वर्ष की तरह इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। ऐसे छात्रों को परीक्षा में अपने साथ एक सहायक लाने की छूट प्रदान की गई है, जो छात्र से नीचे की कक्षा का होना चाहिए। सहायक को अपने साथ स्कूल का आई कार्ड लाना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed