Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Updates Census India population AIIMS 150 crore Jaishankar Indian diaspora north east west south news

न्यूज अपडेट्स: डेढ़ अरब होने वाली है भारत की जनसंख्या; जयशंकर बोले- प्रवासी भारतीय समुदाय को जीवंत सेतु बताया

Thu, 12 Nov 2026 06:44 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 12 Nov 2026 06:44 AM IST
विज्ञापन
National Updates Census India population AIIMS 150 crore Jaishankar Indian diaspora north east west south news
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

भारत की जनसंख्या तेजी से डेढ़ अरब का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है। दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में लगे लाइव जनगणना बोर्ड के अनुसार भारत की जनसंख्या 10 नवंबर, 2026 को 148 करोड़ 16 लाख के पार हो चुकी है। इसके 2028 में 150 करोड़ पहुंचने का अनुमान है। हालांकि देश की वास्तविक जनसंख्या का पता 2027 की जनवरी से शुरू होने वाली जनगणना के पूर्ण होने पर ही लगेगा मगर इस जनगणना मीटर से इस बारे में एक सामान्य अनुमान लगाया जा सकता है। उधर, चीन की जनसंख्या 33.9 करोड़ घटकर 140.4 करोड़ रह गई है।

जयशंकर बोले- प्रवासी भारतीय समुदाय जीवंत सेतु
विदेश मंत्री एस. जयशंकर के अनुसार, प्रवासी भारतीय केवल अपने अतीत के जरिये भारत से नहीं जुड़े हैं, बल्कि वे देश के वर्तमान का एक अभिन्न हिस्सा और भविष्य के महत्वपूर्ण हितधारक हैं। प्रवासी भारतीय समुदाय भारत और दुनिया के बीच जीवंत सेतु का काम करते हैं। वह कोलकाता में 7 से 9 जनवरी तक होने वाले 19वें प्रवासी भारतीय दिवस की वेबसाइट के लॉन्च समारोह में बोल रहे थे। विदेश मंत्री ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने में हमारे प्रवासियों का योगदान बेहद अहम होगा। प्रवासी भारतीय दिवस के मुख्य सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समापन सत्र में शिरकत करेंगी। इस दौरान प्रवासी भारतीय सम्मान भी प्रदान किया जाएगा। पश्चिम बंगाल सरकार इस आयोजन की सह-मेजबानी कर रही है। प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी की दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसी की याद में मनाया जाता है। इस वर्ष के आयोजन की थीम जड़ों की ओर वापसी: भारत के साथ डायस्पोरा के जुड़ाव को फिर से जगाना है। यह प्रवासी भारतीयों को उनकी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के प्रयासों को दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed