फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day Live: 'कुछ लोग भारत का भला नहीं देख सकते, देश को इसे समझना होगा', लालकिले से बोले PM मोदी

Thu, 15 Aug 2024 03:41 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 15 Aug 2024 03:41 PM IST
खास बातें

78th Independence Day, 15th August Celebration Live Updates: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 11वीं बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से 2047 में विकसित भारत के सपने का खाका पेश किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते एक दशक में कई ऐसे सुधार किए गए हैं, जिनका असर अब दिखने लगा है और पूरी दुनिया में भारत की छवि सुधरी है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यूनिफॉर्म सिविल कोड, बांग्लादेश के हालात, बुनियादी ढांचे के विकास, सामान्य मानविकी की समस्याओं के निदान, निवेश आदि मुद्दों पर अपने विचार रखे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों को आगाह करते हुए ये भी कहा कि कुछ लोग देश को निराशा के गर्त में डुबोना चाहते हैं, लेकिन हमें उनसे सावधान रहना होगा। 

विज्ञापन
Independence Day 2024 Celebration Live: PM Narendra Modi Speech from Lal Qila Delhi on 78th Swatantrata Diwas
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:06 PM, 15-Aug-2024

राष्ट्रपति भवन के 'एट होम रिसेप्शन' में पहुंचे वीवीआईपी मेहमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ राष्ट्रपति भवन पहुंचे। इनके अलावा कई अन्य नेता भी राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस की शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में आयोजित 'एट होम' रिसेप्शन में शामिल हुए।
02:34 PM, 15-Aug-2024

ओलंपिक खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की। 
 
विज्ञापन
01:16 PM, 15-Aug-2024

पूर्व राष्ट्रपति ने किया ध्वजारोहण

भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
 
12:30 PM, 15-Aug-2024

पंजाब सीएम ने किया ध्वजारोहण

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
 
11:46 AM, 15-Aug-2024

विजयवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया।
 
11:23 AM, 15-Aug-2024

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ध्वजारोहण किया

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:06 AM, 15-Aug-2024

नॉर्वे का राजदूत ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

नॉर्वे के राजदूत ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। 
 
10:56 AM, 15-Aug-2024

ममता बनर्जी ने ध्वजारोहण किया

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता में ध्वजारोहण किया। 
 
10:52 AM, 15-Aug-2024

दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया ध्वजारोहण

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अपने आधिकारिक आवास पर ध्वजारोहण किया।
09:07 AM, 15-Aug-2024

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर ये बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से कहा 'हमारे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड की चर्चा चल रही है। देश की सुप्रीम कोर्ट भी हमें यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कह रही है और देश के संविधान निर्माताओं का भी ये सपना था। जो कानून धर्म के आधार पर देश को बांटते हैं, जो ऊंच नीच का कारण बनते हैं। वैसे कानूनों के लिए देश में कोई जगह नहीं हो सकती। हमने सांप्रदायिक सिविल कोड में 75 साल बिताए हैं, अब हमें सेक्युलर सिविल कोड की तरफ जाना होगा।' 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed