फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 February 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: संसद में आज पेश होगा नया आयकर बिल; अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी, एक जगह पढ़ें अहम खबरें

Thu, 13 Feb 2025 07:19 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 13 Feb 2025 07:19 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 February 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लोकसभा में 13 फरवरी को पेश हो रहे नए आयकर विधेयक, 2025 को 1961 के पुराने कानून की जगह लेने के लिए तैयार किया गया है। नए कानून का लक्ष्य पुराने कानून की जटिलताओं को समाप्त कर इसे आम करदाताओं की समझ में आने लायक बनाना और मुकदमेबाजी के बोझ को कम करना है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय अमेरिका की यात्रा पर हैं। इस दौरान वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के साथ बैठक करेंगे। वाशिंगटन, डीसी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। पीएम मोदी ने उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी। इस दौरान भारत-अमेरिका दोस्ती के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसकी वह हमेशा एक मजबूत समर्थक रही हैं। इसके अलावा, दिल्ली में नई सरकार गठित होने से पहले यमुना शुद्धीकरण पर काम शुरू हो गया है। भाजपा की दिल्ली सरकार का पूरा जोर दिल्ली में यमुना नदी को अविरल व निर्मल बनाने के लिए बड़ी गारंटी पूरी करने पर जोर होगा। इसके लिए बुधवार प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से एक बैठक बुलाई गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 February 2025 Updates On Amar Ujala
लोकसभा - फोटो : X / @sansad_tv

संसद में आज पेश होगा नया आयकर बिल
लोकसभा में 13 फरवरी को पेश हो रहे नए आयकर विधेयक, 2025 को 1961 के पुराने कानून की जगह लेने के लिए तैयार किया गया है। नए कानून का लक्ष्य पुराने कानून की जटिलताओं को समाप्त कर इसे आम करदाताओं की समझ में आने लायक बनाना और मुकदमेबाजी के बोझ को कम करना है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 February 2025 Updates On Amar Ujala
तुलसी गबार्ड और पीएम मोदी। - फोटो : ani

दो दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी, खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय अमेरिका की यात्रा पर हैं। इस दौरान वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के साथ बैठक करेंगे। वाशिंगटन, डीसी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। पीएम मोदी ने उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी। इस दौरान भारत-अमेरिका दोस्ती के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसकी वह हमेशा एक मजबूत समर्थक रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 February 2025 Updates On Amar Ujala
file pic - फोटो : अमर उजाला

Delhi : सरकार गठन से पहले यमुना शुद्धीकरण पर काम शुरू
दिल्ली में नई सरकार गठित होने से पहले यमुना शुद्धीकरण पर काम शुरू हो गया है। भाजपा की दिल्ली सरकार का पूरा जोर दिल्ली में यमुना नदी को अविरल व निर्मल बनाने के लिए बड़ी गारंटी पूरी करने पर जोर होगा। इसके लिए बुधवार प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से एक बैठक बुलाई गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इसमें दिल्ली के मुख्य सचिव सचिव समेत सभी संबंधित विभागों के आलाधिकारी शामिल हुए। इसमें अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने तक नदी के प्रदूषण के स्रोतों से जुड़ी एक रिपोर्ट तैयार करें। इसके आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार होगी। पूरी योजना दिल्ली सरकार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी निगरानी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 February 2025 Updates On Amar Ujala
एयरपोर्ट पर पीएम मोदी से मिलते फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों। - फोटो : ANI

France: मैक्रों ने मोदी को समय-सम्मान दे मित्रता को दिया खास आयाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की दो दिवसीय सफल यात्रा को पूरा कर बुधवार को अमेरिका रवाना हो गए। फ्रांस की यात्रा कई मायनों में अहम रही। राष्ट्रपति ने इमैनुएल मैक्रों ने अपनी गर्मजोशी, पीएम को दिए समय व सम्मान से मोदी के साथ मित्रता को खास आयाम दिया। मैक्रों की असाधारण आतिथ्य इस यात्रा का अनूठा पहलू रही। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 February 2025 Updates On Amar Ujala
demo - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सेना ने गोलीबारी का दिया मुंहतोड़ जवाब
सेना ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी में पाकिस्तान के एक सैनिक के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तान की सेना ने पुंछ के बालाकोट में करकुंडी में भारत की सैन्य चौकियों पर 12 से 15 राउंड फायरिंग की। जवाब में सेना ने भी पाकिस्तान की चौकियों पर 15 मिनट तक गोलीबारी की और स्नाइपर हमला किया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 February 2025 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

Supreme Court: 'महिला को नाजायज पत्नी कहना स्त्री विरोधी'
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी महिला को ‘नाजायज पत्नी या वफादार रखैल’ कहना स्त्री विरोधी है और यह संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत उसके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होगा। शीर्ष अदालत ने इस टिप्पणी के साथ बॉम्बे हाईकोर्ट के अपने आदेश में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने को गलत बताया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 February 2025 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

US: अमेरिका में फिर विमान हादसा; इस बार नौसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त
अमेरिकी नौसेना का एक जेट बुधवार सुबह सैन डिएगो के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में दो पायलट सवार थे। हालांकि दोनों पायलटों को कोई चोट नहीं आई है। उन्हें एक मछली पकड़ने वाली नौका द्वारा बचाया गया और बाद में अस्पताल ले जाया गया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 February 2025 Updates On Amar Ujala
व्लादिमीर पुतिन (बाएं), डोनाल्ड ट्रंप, इमैनुएल मैक्रों और वोलोदिमीर जेलेंस्की (दाएं)। - फोटो : ANI/X/@ZelenskyyUa

थम जाएगी एक और जंग: ट्रंप ने पुतिन-जेलेंस्की से फोन पर की लंबी बात
इस्साइल हमास के बीच युद्धविराम कराने के बाद अब ट्रंप का ध्यान रूस और यूक्रेन युद्ध खत्म कराने पर है। इस बाबत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर लंबी बातचीत की। वार्ता के बाद ट्रंप ने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए वार्ता तत्काल शुरू करने पर सहमति बनी है। व्हाइट हाउस ने भी इस बारे में बयान जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 February 2025 Updates On Amar Ujala
रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्वा मुखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम

Ranveer Allahbadia Controversy: समय रैना ने नहीं मांगी माफी
रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी मामले में बुधवार को स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल से इंडियाज गॉट लैटेंट शो के सभी एपिसोड हटा दिए हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर  रैना ने लिखा, जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना  था। मैं जांच मंे सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा। उधर, महाराष्ट्र साइबर सेल ने अल्लाहबादिया और रैना समेत 40 से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में शामिल होने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 February 2025 Updates On Amar Ujala
Spam Calls - फोटो : Amar Ujala

TRAI: अनचाही कॉल-संदेशों पर लग सकेगा 10 लाख तक जुर्माना
परेशान करने वाले फोन कॉल व अनचाहे संदेशों पर नियमों के बार-बार उल्लंघन और ऐसे मामलों में स्पैम की गलत संख्या बताने वाली दूरसंचार कंपनियों पर दो से दस लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। दूरसंचार नियामक ट्राई ने इस मामले में दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों पर शिकंजा कसा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed